अन्य

Generic placeholder image

भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए पिछले सप्ताह दस्तावेंजों के साथ डोमिनिका गया भारत का प्राइवेट विमान अब खाली हाथ ही वहां से उड़ान भर चुका है। इस मामले से परिचित लोगों ने जानकारी दी कि पिछले हफ्ते भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण से जुड़े दस्तावेजों के साथ डोमिनिका भेजे गए प्राइवेट विमान ने गुरुवार को रात 8:10 बजे (स्थानीय समयानुसार) द्वीप (डोमिनिका) से उड़ान भरी। हालांकि, उसके डेस्टिनेशन के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि विमान कहां गया है।बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी मामले में वांछित चोकसी फिलहाल पुलिस की निगरानी में डोमिनिका-चाइना फ्रेंडशिप अस्पताल में है।

04 Jun 2021 12:22PM,
by: Imran Khan