अन्य

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ विधानसभा से एडिशनल सेक्रेटरी जीएस मूर्ति का सुबह निधन हो गया। जीएस मूर्ति कोरोना से संक्रमित थे और लम्बे समय से अस्पताल में भर्ती थ।  कोरोना होने के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें इलाहाबाद ले गया जाया गया थ। उनके स्वास्थ्य में सुधार ना होने पर उन्हें मैक्स दिल्ली शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही थी मैक्स में डॉक्टरों से इस संबंध में बात हो गई थी मगर इससे पहले भी गुजर गये।  आज सुबह 9:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।  मूर्ति मध्यप्रदेश राज्य के बंटवारे के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा आ गए थे और अभी उनके रिटायरमेंट में 2 वर्ष बचा था, इसलिए समझा जा रहा था कि वे विधानसभा सचिव पद तक पहुंच जाएंगे मूर्ति के पिताजी का 6 महीने पहले ही रायपुर में स्वर्गवास हुआ थ। मूर्ति का अंतिम संस्कार रायपुर के देवेंद्र नगर मुक्ति धाम में कल 5 जून को किया जायेगा।   छत्तीसगढ़ विधानसभा के सेकेट्री जीएस मूर्ति का निधन

04 Jun 2021 06:33AM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

आयुष मंत्रालय ने हाल ही में ब्रिक्स देशों के ब्रिक्स देशों के पारंपरिक औषधीय उत्पादों के मानकीकरण के नियमन के सामंजस्य पर भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2021 में आयोजित की। इस कार्यक्रम में भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, रूस और ब्राजील के पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र के प्रख्यात विशेषज्ञों और हितधारकों ने भाग लिया। आयुष मंत्रालय ने ब्रिक्स 2021 की भारत की अध्यक्षता के एक हिस्से के रूप में 24-26 फरवरी 2021 को आयोजित "ब्रिक्स शेरपाओं की पहली बैठक" के दौरान उक्त वेबिनार आयोजित करने का प्रस्ताव रखा था, जिस पर सदस्य राज्यों द्वारा सहमति व्यक्त की गई थी। आयुष मंत्रालय ने 25 मार्च 2021 को "पारंपरिक दवाओं में ब्रिक्स विशेषज्ञों" की आभासी बैठक की भी मेजबानी की थी।

04 Jun 2021 06:18AM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान अधिकारियों ने अब तक हुए व्यापक परामर्श के साथ-साथ राज्य सरकारों सहित सभी हितधारकों से प्राप्त विचारों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। कोविड के कारण उत्‍पन्‍न अनिश्चित परिस्थितियों और विभिन्न हितधारकों से प्राप्त राय एवं सुझावों को ध्‍यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं नहीं कराई जाएंगी। यह भी निर्णय लिया गया कि सीबीएसई 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के परिणामों को समयबद्ध तरीके से एक पूर्णत: स्‍पष्‍ट उद्देश्यपरक मानदंड के अनुसार संकलित करने के लिए आवश्‍यक कदम उठाएगा। 

04 Jun 2021 05:58AM,
by: Vikash Kumar