अन्य

Generic placeholder image

सांसों की डोर थमते ही पल भर में अपने बेगाने हो गए। पुत्र समेत अन्य परिजन अस्पताल से चोरी छिपे भाग निकले। पुलिस ने छह घंटे बाद पुत्र को राजी किया तो वह नगर पंचायत की कचरा गाड़ी लेकर आ गया और उसी में पिता का शव ले गया। नगर पंचायत के सहयोग से शव का अंतिम संस्कार करा दिया। मानवता को शर्मसार करने वाली घटना ने सभी को झकझोर दिया है। अपर जिलाधिकारी राम सुरेश वर्मा ने बताया कि ऐसा हुआ है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। सीएमओ से पूछताछ के बाद मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कस्बा खरेला के मोहल्ला स्वामीदास निवासी रामकरन कुशवाहा (48) की पत्नी की 16 वर्ष पहले मौत हो गई थी। उस समय उसका इकलौता पुत्र दीपक दो वर्ष का था।तब रामकरन मासूम बेटे को लेकर मेहनत-मजदूरी के लिए दिल्ली चला गया था।16 वर्ष बाद दो दिन पहले रामकरन बेटे के साथ घर वापस लौटा तो रामकरण के बीमार होने के कारण परिजनों ने उसे अंदर नहीं घुसने दिया।

30 May 2021 02:38AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग इच्छुक आवेदकों से स्वरोजगार स्थापित करने के लिए निर्धारित प्रारूप में 10 जून तक आवेदन आमत्रित किया गया है। जिला अंत्यावसायी सहकारी समिति विकास निगम के कार्यपालन अधिकारी सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि जिले के जनजाति वर्ग के आवेदकों से कृर्षि, उद्योग, परिवहन एवं सेवा सेक्टर में व्यवसाय एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आवेदन आमत्रित किए गए है, जिसके तहत कृषि सेक्टर से ट्रैक्टर ट्राॅली योजना, डेयरी योना, मछलीपालन, बकरीपालन, वर्मी कम्पोस्ट एवं पोल्ट्री व्यवसाय (सभी टर्म लोन योजना) हेतु आवेदन मंगाए गए हैं। इसी सेक्टर से स्वसहायता समूहों के लिए माइक्रो के्रडिट योजनांतर्गत मछलीपालन, पोल्ट्री, मसाला, राइस मिल, दाल मिल आदि के लिए ऋण प्रदाय किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि उद्योग सेक्टर से टर्म लोन योजना के तहत फेब्रिकेशन, बेकरी, सीमेंट पोल एवं गमला निर्माण, ब्रिक्स निर्माण के लिए भी लोन दिया जाएगा। इसके अलावा परिवहन सेक्टर से गुड्स कैरियर योजना, पैसेंजर व्हीकल्स योजना के तहत लोन का प्रावधान किया गया है। साथ ही सेवा क्षेत्र से किराना व्यवसाय, ब्यूटी पार्लर, कम्प्यूटर सेंटर, कोचिंग, फोटोकाॅपी, स्टेशनी, कपड़ा व्यवसाय के लिए टर्म लोन योजनांतर्गत ऋण स्वीकृत किए जाएंगे तथा स्वसहायता समूहों को माइक्रो क्रेडिट योजना के तहत कैटरिंग, दोना-पत्तल, मसाला, बेकरी व्यवसाय के लिए, आदिवासी महिला सशक्तिकरण समूह को ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, जनरल स्टोर्स आदि व्यवसाय के लिए लोन प्रदाय किया जाएगा।

29 May 2021 05:02PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

शिवशाही युवा संगठन के संयोजक शशांक बल्लेवार एवं अध्यक्ष प्रणय बुन्देल, सचिव गौतम रावत ने सीएसपी कोतवाली आंजनेय वासनेय से मुलाकात कर रायपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे मास्क अप अभियान से जुड़कर अपने संगठन कि तरफ से समर्थन दिया Ι पुलिसकर्मियों व अन्यजनो कि सुविधा के लिए मास्क भेट किया Ι शिवशाही युवा संगठन द्वारा सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए संगठन के सदस्यों द्वारा जरुररत मंदों को रक्तदान कर ब्लड कि व्यवस्था करना, बेजुबान जानवरों (गौ सेवा) के खाने-पीने कि व्यवस्था, धार्मिक आयोजन में सहभागिता, भूखे को अन्न कि व्यवस्था जैसे सामाजिक कार्य किये जाते रहे है समाज में प्रताणित व कमजोर व्यक्तियों कि हर संभव मदद करने के लिए संघठन तत्पर है Ι रायपुर पुलिस के मास्क अप अभियान से जुडा शिवशाही युवा संगठन ....

29 May 2021 04:29PM,
by: Vikash Kumar