पुलिस विभाग में फेरबदल को लेकर लगाए जा रहे कयास को मंत्री रविंद्र चौबे ने खारिज कर दिया है। कयास लगाया जा रहा था की पुलिस विभाग में एसपी,डीएसपी और एडिशनल एसपी का ट्रांसफर होना था। वही आज ट्रांसफर को लेकर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे का बड़ा बयान आया है। मंत्री चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल अभी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई चल रही है। लोगों की जान बचाना हमारी पहली जवाबदारी है। इसलिए अभी उच्च स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल में वक्त लगेगा।
28 May 2021 11:57AM,by: Vikash Kumar
रणदीप हुड्डा का मायावती पर भद्दे मजाक का वीडियो पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा अध्यक्ष मायावती पर जोक मारते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो पुराना बताया जा रहा है। उनकी इस हरकत की खूब आलोचना के साथ साथ गिरफ्तारी की भी मांग उठ रही है।
28 May 2021 10:55AM,by: Vikash Kumar
केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच ध्वज को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखा है, जिसमे कहा है मैं कुछ दिन से अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस देख रहा था, उनके पीछे लगे 2 ध्वज में सफेद रंग पर हरी पट्टियां बढ़ाई गई हैं।
28 May 2021 09:03AM,by: Vikash Kumar
छत्रसाल स्टेडियम में हुई 23 वर्षीय सागर राणा की हत्या मामले में दिल्ली पुलिस ने रोहित करोर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी ओलंपिक पदक विजेता अंतर्राष्ट्रीय पहलवान सुशील कुमार समेत अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।पुलिस ने सुशील कुमार के खिलाफ हत्या,अपहरण और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज किया है।
28 May 2021 07:46AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




