मोदी सरकार ने दूसरे देशों के गैर मुस्लिम शरणार्थियों को देश की भारतीय नागरिकता लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के हिंदू, सिख, जैन और बौद्धों जैसे गैर-मुसलमानों को भारतीय नागरिकता देने के लिए आंमत्रित किया है। इसमें गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा और पंजाब समेत 13 राज्यों में रहने वाले गैर-मुसलमानों को भारतीय नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है।
29 May 2021 03:17AM,by: Vikash Kumar
प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सूचना प्रौद्योगिकी के मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता के नियम, 2021 के अनुसार अपने मुख्य अनुपालन अधिकारी, नोडल संपर्क व्यक्ति और शिकायत अधिकारी का विवरण इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के साथ साझा किया है. लेकिन ट्विटर ने अभी तक नियमो के मुताबिक़ करवाई नहीं की है.
29 May 2021 02:44AM,by: Vikash Kumar
पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता के करीबी मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय को केंद्र में बुला लिया गया है। बतौर मुख्य सचिव उनका कार्यकाल खत्म हो गया था, जिसके बाद ममता सरकार ने तीन महीने के लिए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया था. हालांकि, उन्हें अब केंद्र में नई जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें अब केंद्र में नई जिम्मेदारी दी गई है।
29 May 2021 02:12AM,by: Vikash Kumar
23 वर्षीय सागर की हत्या मामले में शुक्रवार को दिल्ली के टिकरी सीमावर्ती इलाके से बिंदर उर्फ विजेंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पहलवान सुशील कुमार के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मामले में गिरफ्तार होने वाले नौवें आरोपी बिंदर ने पुलिस को दिए अपने बयान में कबूल किया है कि "वह न केवल अपराध स्थल पर मौजूद था, बल्कि सुशील के कहने पर सागर सहित कुछ पहलवानों की पिटाई भी की थी।" उसे वर्तमान में रोहिणी कोर्ट में पेश किया जा रहा है, जहां पुलिस घटना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उसकी हिरासत की मांग कर रही है।
29 May 2021 01:52AM,by: Babuaa Desk
रिव्यू मीटिंग में पीएम मोदी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ को करीब 30 मिनट इंतजार करना पड़ा. क्योंकि बंगाल की सीएम ममता बनर्जी मीटिंग में आधे घंटे की देरी से पहुंची. मीटिंग में 30 मिनट देर से पहुंचने के बाद ममता बनर्जी ने चक्रवात से नुकसान की रिपोर्ट केंद्र के अधिकारियों को सौंपकर फौरन वहां से चली गईं.
28 May 2021 06:05PM,by: Vikash Kumar
रायपुर : प्रदेश में कोरोना के हालात बेहद गंभीर बनी हुई है। रोजाना आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होती जा रही हैं। आज 2,840 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं। वहीं अब सभी जिलों में आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। साथ इसके चलते ही आज 67 लोगो की मौत हुई हैं। राहत भरी खबर है कि 4,961 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
28 May 2021 04:43PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


