28 May 2021
रिव्यू मीटिंग में पीएम मोदी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ को करीब 30 मिनट इंतजार करना पड़ा. क्योंकि बंगाल की सीएम ममता बनर्जी मीटिंग में आधे घंटे की देरी से पहुंची. मीटिंग में 30 मिनट देर से पहुंचने के बाद ममता बनर्जी ने चक्रवात से नुकसान की रिपोर्ट केंद्र के अधिकारियों को सौंपकर फौरन वहां से चली गईं.
28 May 2021 06:05PM,by: Vikash Kumar
रायपुर : प्रदेश में कोरोना के हालात बेहद गंभीर बनी हुई है। रोजाना आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होती जा रही हैं। आज 2,840 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं। वहीं अब सभी जिलों में आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। साथ इसके चलते ही आज 67 लोगो की मौत हुई हैं। राहत भरी खबर है कि 4,961 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
28 May 2021 04:43PM,by: Vikash Kumar
केंद्र सरकार अब भारत में कोरोना से प्रभावित बच्चो को आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार 28 मई को भारत सरकार की मध्यान भोजन योजना मिड डे मील योजना के तहत 11.8 करोड़ छात्रों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। वही डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से मौद्रिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।
28 May 2021 04:17PM,by: Vikash Kumar
सीजी टीका वेब पोर्टल में दिनांक 28 मई 2021 को शाम 5 बजे तक 1,55,827 नागरिकों का पंजीयन, 7,407 नागरिकों का टीकाकरण शेड्यूल किया गया और 5,650 नागरिकों का टीकाकरण किया गया । अब तक पोर्टल पर 3,65,617 नागरिकों का टीकाकरण शेड्यूल किया गया और 1,92,025 नागरिकों का टीकाकरण किया गया। सीजी-टीका अपडेट
28 May 2021 04:16PM,by: Vikash Kumar
रायपुर : भाजपा माना मंडल की वर्चुअल बैठक आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रायपुर जिला प्रभारी खूबचंद पारख के मुख्य आतिथ्य एवं जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, कार्यक्रम के प्रारंभ में मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर द्वारा कोरोना काल में मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा ऐसे व्यक्ति जिनके पास राशन कार्ड नही है एवं मंदिर के बाहर बैठने वाले भिक्षुको को सुखा राशन उपलब्ध कराने की बात से अवगत कराते हुए कहा की लगातार 25 दिनों तक इस कार्यक्रम का सुचारू रूप से संचालन किया गया।
28 May 2021 03:16PM,by: Thaneshwar sahu
रेनॉल्ट-निसान के बाद अब चेन्नई स्थित फोर्ड मोटर्स कंपनी के कर्मचारी भी प्रबंधन से प्लांट बंद करने की मांग कर रहे हैं। श्रमिक संघ के अनुसार प्लांट में अब तक 230 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। कर्मचारियों ने अपनी मांग को लेकर दूसरी पाली में काम बंद कर हड़ताल पर बैठ गए।
28 May 2021 03:15PM,by: Vikash Kumar
भारत में नए आईटी नियमों के साथ सोशल मीडिया को लेकर कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। ये भी सवाल उठ रहा है कि क्या अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और व्हाट्सएप ब्लॉक हो जाएंगे। इन सबके बीच एक मैसेज भी इन दिनों व्हाट्सएप को लेकर वायरल हो रहा है। इस मैसेज में कहा गया है कि नए नियम के बाद आपका मोबाइल डिवाइस भारत सरकार के सिस्टम से जुड़ जाएगा और सरकार आपके सभी व्हाट्सएप कॉल को रिकॉर्ड कर सकेगी। सोशल मीडिया को लेकर वायरल हो रहा फर्जी मैसेज, रहें सावधान
28 May 2021 02:45PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





