28 May 2021
कोरोना संकट के चलते अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर लगाई गई रोक को 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। विमानन नियामक डीजीसीए ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानी डीजीसीए ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि सक्षम प्राधिकरण हर मामले पर गौर करते हुए चयनित मार्गों पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अनुमति दे सकते हैं।
28 May 2021 02:44PM,by: Thaneshwar sahu
कोरोना महामारी के बीच देश में तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि भारत में टीकाकरण का काम दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब तक वैक्सीन की 216 करोड़ खुराक के उत्पादन का रोडमैप तैयार किया है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास फिलहाल 1.84 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक उपलब्ध है। मंत्रालय ने आगे कहा कि उन्हें अगले तीन दिनों में तीन लाख वैक्सीन की खुराक और प्राप्त हो जाएगी।
28 May 2021 02:15PM,by: Thaneshwar sahu
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की बीए, बीकॉम, बीएससी समेत तमाम स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की परीक्षाओं में इस बार पुनर्मूल्यांकन का प्रावधान नहीं होगा। सेमेस्टर की परीक्षा के बाद रविवि की वार्षिक परीक्षाएं 15 जून से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं तीन जुलाई तक चलेंगी। चूंकि परीक्षाएं ऑनलाइन मोड पर होंगी और परीक्षार्थी घर बैठे ही परीक्षा देंगे। इसलिए फिलहाल पुनर्मूल्यांकन का प्रावधान नहीं रखा गया है।
28 May 2021 02:15PM,by: Vikash Kumar
रायपुर: पेट्रोल डीजल रसोई गैस खाद्य तेल सहित रोजमर्रा की वस्तुएं बढ़ती कीमतों के लिए कांग्रेस ने मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि यूपीए सरकार के दौरान भाजपा जिस महंगाई को डायन कहती थी अब वह मोदी सरकार की बहुरानी बन गई है।
28 May 2021 01:53PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा कोविड-19 की भौतिक चिकित्सा से स्वस्थ हुए व्यक्तियों, होम आइसोलेशन एवं क्वारेंटाइन में रह रहे व्यक्तियों, उनके परिवार के सदस्यों,वैक्सीन का प्रथम डोज ले चुके व्यक्तियों एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित जन सामान्य में कोविड-19 के प्रभावों को कम करने एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से"वर्चुअल योगाभ्यास एवं योग परामर्श कार्यक्रम का आयोजन 31 मई अंर्तराष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस से निरंतर किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रतिदिन दो पालियों में प्रातः एवं शाम को आयोजित होगी। जिसका सोशल मीडिया में लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।
28 May 2021 01:33PM,by: Thaneshwar sahu
भारत में आई कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पाने के बाद अब केंद्र और राज्य सरकारें अनलॉक की तरफ कदम बढ़ाने का मन बना चुकी हैं। कोरोना की दूसरी लहर बेहद घातक साबित हुई है। इसकी रोकथाम के लिए राज्य स्तर पर लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया था। लेकिन अब जबकि कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट का असर देखा जा रहा है कि और विशेषज्ञ भी इस बात को कह चुके हैं कि दूसरी लहर का पीक निकल चुका है तो अब सरकार का ध्यान अनलॉक प्रक्रिया की तरफ है।
28 May 2021 01:01PM,by: Thaneshwar sahu
बेमेतरा : -प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में जिले की 102 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से कृषक सदस्यों को समितियों में भण्डारित रासायनिक खाद यूरिया, सुपर फास्फेट, डीएपी, इफ्को, पोटाश आदि का वितरण किया जा रहा है। कलेक्टर शिव अनंत तायल ने बताया कि इस वर्ष खाद के मूल्य में वृद्धि होने की वजह से सहकारी समितियों द्वारा कृषक सदस्यों को वृद्धि दर पर खाद का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खाद की वृद्धि दर में सब्सिडी (कमी) दिए जाने के संबंध में शासन से कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा है कि शासन से आदेश मिलने पर सब्सिडी की राशि कृषक सदस्यों के ऋण खाता में समायोजित कर दी जाएगी।
28 May 2021 12:30PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




