28 May 2021
पूर्व संसदीय सचिव व भाजपा के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव ने जशपुर के स्वास्थ विभाग में घोटाले को लेकर सीएम भूपेश बघेल को पत्र लिखा है, पत्र में कहा - यदि कार्रवाई नहीं की तो उन्हें न्यायालय का शरण में जाना पड़ेगा। पत्र में सीएम बघेल को बताया है कि नामचीन और निजी फर्मों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य सेे स्वास्थ्य विभाग जशपुर में 01 करोड़ 36 हजार 09 सौ 74 रुपये का बड़ा घोटाला किया गया है।
28 May 2021 12:30PM,by: Vikash Kumar
पुलिस विभाग में फेरबदल को लेकर लगाए जा रहे कयास को मंत्री रविंद्र चौबे ने खारिज कर दिया है। कयास लगाया जा रहा था की पुलिस विभाग में एसपी,डीएसपी और एडिशनल एसपी का ट्रांसफर होना था। वही आज ट्रांसफर को लेकर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे का बड़ा बयान आया है। मंत्री चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल अभी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई चल रही है। लोगों की जान बचाना हमारी पहली जवाबदारी है। इसलिए अभी उच्च स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल में वक्त लगेगा।
28 May 2021 11:57AM,by: Vikash Kumar
सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना महामारी के चलते अनाथ हुए बच्चों के मामले में शुक्रवार को सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को उन बच्चों को तत्काल राहत प्रदान करने का निर्देश दिया। सुनवाई के दौरान कहा कि कोरोना महामारी ने एक अभूतपूर्व स्थिति पैदा कर दी है। शीर्ष अदालत ने कहा कि बड़ी संख्या में ऐसे बच्चे हैं जो माता-पिता की मौत से अनाथ हो गए हैं।
28 May 2021 11:57AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर सुविधा व ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 08215/ 08216 दुर्ग-ऊधमपुर-दुर्ग स्पेशल गाड़ी में एक स्लीपर अतिरिक्त कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 08215 दुर्ग-ऊधमपुर में दुर्ग से 02 जून 2021 को तथा गाड़ी संख्या 08216 ऊधमपुर-दुर्ग में ऊधमपुर से 03 जून 2021 को उपलब्ध रहेगी | दुर्ग-ऊधमपुर स्पेशल गाड़ी में अतिरिक्त अस्थायी कोच की सुविधा
28 May 2021 11:29AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर। काईट कॉलेज नरदहा रायपुर में कृति कोविड केयर सेंटर (नि:शुल्क) 18 अप्रैल, 2021 से संचालित है। यहाँ से 310 से ज़्यादा मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। डिस्चार्ज हो कर घर जा रहे सभी मरीजों को 10 दिन की दवाईयों की किट के साथ पोस्ट-कोविड चिकित्सिह सलाह का भी एक डॉक्यूमेंट उपलब्ध कराया गया है।
28 May 2021 10:55AM,by: Thaneshwar sahu
रणदीप हुड्डा का मायावती पर भद्दे मजाक का वीडियो पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा अध्यक्ष मायावती पर जोक मारते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो पुराना बताया जा रहा है। उनकी इस हरकत की खूब आलोचना के साथ साथ गिरफ्तारी की भी मांग उठ रही है।
28 May 2021 10:55AM,by: Vikash Kumar
रायपुर- पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने सरकार पर फिर निशाना साधा है।18 से 44 आयु वर्ग के टीकाकरण में सवाल उठाते हुए ट्वीट कर कहा कि सरकार नौजवानों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही है।ट्वीट में लिखा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार यहां के नौजवानों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही है।केंद्र सरकार के ऊपर आरोप लगाने के अतिरिक्त इनका कोई एजेंडा नहीं है। ये सरकार 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का सात जन्म में टीका नहीं लगवा सकती है।
28 May 2021 10:17AM,by: Imran Khan
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नवल सिंह मंडावी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री मंडावी के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और श्री मंडावी के परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने नवल सिंह मंडावी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया
28 May 2021 10:17AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






