28 May 2021
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से जहरीली शराब पीने से मौत होने की खबर आ रही है। जहरीली शराब पीने से 2 ट्रक ड्राइवर समेत 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन का कहना है कि पांच लोगों की मौत शराब से हुई है, जबकि दो लोगों का कारण पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा।
28 May 2021 06:08AM,by: Vikash Kumar
कोरोना वायरस संकट और टीके की कमी के बीच एक राहत पहुंचाने वाली खबर यह है कि फाइजर का टीका भी जुलाई से भारत को मिल सकता है। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के. पॉल ने कहा कि फाइजर से बातचीत चल रही है और उसने संकेत दिए हैं कि वह भारत के लिए टीके उपलब्ध कराएगी।इससे उन खबरों को बल मिला है जिसमें कहा गया था कि फाइजर ने जुलाई से अक्तूबर के बीच पांच करोड़ खुराक भारत को देने की बात कही थी।
28 May 2021 05:31AM,by: Imran Khan
एलोपैथी पर टिप्पणी मामले के बाद बाबा रामदेव अब राजस्थान सरकार के निशाने पर भी आ गई हैं। सरकार की ओर से गुरुवार देर रात बाबा रामदेव की पंतजलि कंपनी के सरसों के तेल में मिलावट की शिकायत पर अलवर स्थित खैरथल फैक्ट्री का सीज कर दिया है। कार्यवाई जिला कलेक्टर की अगुवाई में हुई, कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी करवाई गई।
28 May 2021 05:30AM,by: Vikash Kumar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को चक्रवाती तूफान यास के प्रभाव की समीक्षा करने के लिए ओडिशा और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। चक्रवाती तूफान यास ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में जमकर कहर बरसाया है। पीएम मोदी चक्रवात यास से हुए नुकसान का जायजा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले भुवनेश्वर जाएंगे, यहां वह समीक्षा बैठक करेंगे। फिर वह बालासोर, भद्रक और पुरबा मेदिनीपुर के प्रभावित इलाकों में हवाई सर्वेक्षण के लिए जाएंगे और बंगाल में समीक्षा बैठक करेंगे। पीएम मोदी आज ओडिशा और बंगाल का दौरा कर नुकसान का लेंगे जायजा
28 May 2021 04:57AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









