पहलवान सागर धनखड़ मर्डर केस में दिल्ली पुलिस आरोपी ओलंपियन सुशील कुमार और उनके साथ अजय को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को दिल्ली पुलिस ने पंजाब में पकड़ा है। अब इन्हें राजधानी लाने की तैयारी की जा रही है। पहलवान मर्डर केस : ओलंपियन सुशील कुमार और साथी अजय गिरफ्तार
22 May 2021 03:39PM,by: Vikash Kumar
उप संचालक पशु चिकित्सक सेवाएं डाॅ डी.डी. झारिया ने भीषण गर्मी में पशुओं के बचाव और उनकी देखभाल के लिए पशुपालक कृषकों को समसामयिक सलाह देते हुए कहा है कि इस समय सूरज की तेज गर्मी के कारण गर्म हवाएं चल रही है। तापक्रम लगभग 40 डिग्री सेंटीग्रेड के आस-पास है। ऐसे में पशुओं को लू लगने एवं उनके बीमार होने की संभावना बनी रहती है। पशुओं को आहार लेने में अरूचि, तेज बुखार, हाॅफना, नाक से स्त्राव बहना, आंखों से आॅसू गिरना व आंखों का लाल होना, पतला दस्त होना और शरीर में पानी की अत्यधिक कमी होने से लड़खड़ाकर गिरना आदि लू लगने के प्रमुख लक्षण हैं।
22 May 2021 03:39PM,by: Vikash Kumar
कोरोना संक्रमण को लेकर अटल बिहारी वाजपेई यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी। अब यूनिवर्सिटी ने नया टाइम टेबल जारी कर दिया है। यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं 1 जून से होगी। पहले ये परीक्षाएं 25 मई से होनी थी, लेकिन बाद में इसकी तारीख में बदलाव कर दिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा की नयी समय सारिणी जारी कर दी है। परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड भी वेबसाइड पर अपलोड कर दिया गया है, जिसे परीक्षार्थी डाउनलोड कर सकते हैं। स्नातक, स्नाकोत्तर व डिप्लोमा के अंतिम वर्ष के लिए परीक्षा की समय सारिणा जारी की गई है।
22 May 2021 02:59PM,by: Vikash Kumar
अंतराष्ट्रीय यात्रा करने के लिए WHO ने विभिन्न देशों की वैक्सीन को मान्यता देते हुए सूची जारी की है। WHO की इस सूची में भारत बायोटेक द्वारा निर्मित "को-वैक्सीन का नाम शामिल नहीं है। अतः जिन भारतीयों ने को-वैक्सीन का टीकाकरण करवाया होगा। उन्हे मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। वही सीरम की कोविशील्ड इस सूची में शामिल है।
22 May 2021 02:53PM,by: Vikash Kumar
केंद्र सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा एडवाईजरी जारी किया गया है। जिसमे कोरोना वायरस के लिए 'इंडियन वेरिएंट' शब्द का इस्तेमाल किया गया हो उसे तुरंत हटाया जाए। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा है की इस शब्द के इस्तेमाल से गलत सूचना का प्रसार होता है जिससे देश की छवि में गलत प्रभाव पड़ रहा है। मंत्रालय ने सभी सोशल मीडिया कंपनियों को पत्र लिखकर ऐसी सभी सामग्री को हटाने के लिए कहा है।
22 May 2021 01:22PM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ जैव विविधता के मामले में एक सम्पन्न राज्य है। यहां की वैभव पूर्ण संस्कृति में हमेशा से ही जैव विविधता की महत्ता जुड़ी हुई है। इसे प्रदेश ही नहीं अपितु राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देने के महत्वपूर्ण कार्य में हम सबको आगे आने की जरूरत है।
22 May 2021 12:30PM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में नवनिर्मित डेडीकेटेड कोविड अस्पताल और कोविड लैब का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने जिले में नयी स्वास्थ्य सुविधा के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने इस मौके पर जिले में ऑक्सीजन प्लांट स्थापना की घोषणा भी की। लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने की। इस अवसर पर राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, मरवाही विधायक डॉ के. के. ध्रुव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तथा मुख्यमंत्री निवास से वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर उपस्थित थे।
22 May 2021 11:59AM,by: Vikash Kumar
टूलकिट पर कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच युद्ध चालू है। ट्वीट के बाद से शुरू हुए इस मुद्दे ने अब छत्तीसगढ़ की राजनीति को पूरी तरह से गरम कर दिया है। बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री और संबित पात्रा के खिलाफ थानों में एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद प्रदेश में सियासी पारा और चढ़ गया है. भाजपा नेता धरना-प्रदर्शन के बाद अब हाथों में तख्तियां लेकर गिरफ्तारी देने थानों में पहुंच रहे हैं।
22 May 2021 11:25AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







