अन्य

Generic placeholder image

राज्य सरकार ने ब्लैक फंगस यानी म्यूकोरमाइकोसिस नाम की बीमारी को महामारी कानून,1897 के तहत महामारी घोषित कर दी है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने इसकी अधिसूचना जारी कर इसे अधिसूचित बीमारी घोषित कर दी। इसके अनुसार राज्य में किसी भी सरकारी या निजी अस्पतालों में ब्लैक फंगस के संदिग्ध या प्रमाणित मामले सामने आते हैं तो उसकी सूचना सिविल सर्जन के माध्यम से एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईएसडीपी)स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी। गौरतलब है कि कई कोरोना मरीजों में ठीक होने के बाद ब्लैक फंगस के मामले सामने आए हैं। बिहार में ब्लैक फंगस महामारी घोषित

23 May 2021 02:42AM,
by: Imran Khan