शिक्षा सत्र 2018-19 एवं 2019-20 की प्रावीण्य सूची में शामिल विद्यार्थियों का सम्मान आज प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों के छात्र-छात्राओं से चर्चा कर उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री डोमन सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश छिकारा सहित जिले से प्रावीण्य सूची में शामिल विद्यार्थी श्री तिलक राम झा, श्री कोमल अग्रवाल, श्री आदित्य सिंह, श्री अंकित भोई, कु. संजना अग्रवाल एवं कु. पुष्पा चैधरी जिला कार्यालय स्थित सीजी स्वान कक्ष से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री से जुड़े।
23 May 2021 12:10PM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के वर्चुअल कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2019 एवं वर्ष 2020 की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले 159 मेधावी छात्र-छात्राओं एवं विशेष पिछड़ी जनजाति के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं सहित उनके पालकों और शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 1.50 लाख रूपए की राशि दी जाती है।
23 May 2021 11:30AM,by: Vikash Kumar
सीजी टीका वेब पोर्टल में दिनांक 23 मई 2021 को दोपहर 3 बजे तक कुल 2,72,190 नागरिकों का पंजीयन किया गया । आज दोपहर 3 बजे तक 17,850 नागरिकों का टीकाकरण शेड्यूल किया गया और 14,171 नागरिकों का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया । अब तक पोर्टल पर 35,35,579 नागरिकों ने पंजीयन कराया है। छत्तीसगढ़ : टीका अपडेट
23 May 2021 11:30AM,by: Babuaa Desk
सूरजपुर कलेक्टर आईएएस रणबीर शर्मा का वीडियो वायरल हुआ जिसमे एक लड़के को थप्पड़ मारते हुए देखा गया। (एनसीपीसीआर) राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को नोटिस भेजा है। नोटिस के अनुसार आईएएस रणबीर शर्मा के खिलाफ एफआईआर और उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की।
23 May 2021 10:27AM,by: Vikash Kumar
देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप बढ़ता देश राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ्ते और बढ़ा दिया गया है. अब राजधानी दिल्ली में 31 मई सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बात का एलान किया. उन्होंने यह भी कहा, ‘’सभी ने मिलकर सारी समस्याओं को खत्म करने में बड़ी भूमिका निभाई. वैक्सीन की समस्या भी जल्दी दूर होंगी. मुझे पूरी उम्मीद है. डॉक्टरों और नर्सों ने 24 घंटे काम किया है. कई डॉक्टर शहीद हो गए. हम उनके कर्जदार हैं. हमारी कोशिश है कि उन शहीदों के सम्मान के लिए उनके परिवारों को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि दी जाए.’’
23 May 2021 10:00AM,by: Vikash Kumar
स्वास्थ्य विभाग के संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ने रेमडेसिविर की कालाबाजारी को लेकर चिट्ठी लिखी है। स्वास्थ्य विभाग के संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ने अधिकारियों की मिलीभगत को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन सहित आलाधिकारियों से शिकायत की है। चंद्राकर ने रायपुर के सहायक औषधि नियंत्रक कमलकांत पाटनवार की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए तत्काल पद से हटाने की मांग की है।
23 May 2021 09:26AM,by: Vikash Kumar
कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत के साथ ही देश में मेडिकल ऑक्सीजन की किल्लत भी देखने को मिली थी। मरीज के परिजन ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए दर-बदर भटक रहे थे। हालांकि पिछले 72 घंटों में अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति के साथ देश में ऑक्सीजन संकट के कम होने के शुरुआती संकेत दिखाई दे रहे हैं। आपके बता दें कि एक महीवे में यह पहली बार देखने को मिल रहा है, जो कि राहत देने वाली बात
23 May 2021 08:59AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









