बिहार में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में गिरावट आई है. आंकड़े बता रहे हैं कि लॉकडाउन का अच्छा असर हुआ है. ऐसे में नीतीश सरकार लॉकडाउन को और आगे बढ़ाने की सोच रही है लॉकडाउन-3 की अवधि 31 मई या जून के पहले हफ्ते तक बढ़ाने का फैसला कर सकती है. मिली जानकारी के अनुसार, दो दिनों के अंदर कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होने जा रही है. इस बैठक में लॉकडाउन बढ़ाने पर भी फैसला लिया जाएगा.
23 May 2021 04:58AM,by: Vikash Kumar
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है. बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 6046 नए मामले सामने आए है. वहीं 17540 लोग इलाज के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं. 24 अप्रैल की तुलना में प्रतिदिन दर्ज किए जाने वाले मामलों में 84.2 प्रतिशत की कमी आई है और इस समय राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 94,482 है. उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में आई कमी
23 May 2021 04:58AM,by: Vikash Kumar
विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना का उपचार करा रहे मरीजों को छह सप्ताह तक ब्लैक फंगस का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। एम्स के वरिष्ठ न्यूरोसर्जरी प्रोफेसर डॉ पी शरत चंद्र ने कहा,फंगल संक्रमण नया नही है, लेकिन यह कभी महामारी की तरह नहीं फैला। इसके इस घातक स्तर पर पहुंचने के कारण का अभी ठीक - ठीक कारण का पता नहीं चला है। कोविड उपचार के छह हफ्तों तक ब्लैक फंगस के रोगी को ज्यादा खतरा
23 May 2021 04:29AM,by: Imran Khan
आंख, नाक और सिर के अलावा ब्लैक फंगस छोटी आंत तक पहुंच सकता है। साथ ही स्टेरॉयड न लेने वालों को भी यह संक्रमण हो सकता है। शनिवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल ने दो दुर्लभ ब्लैक फंगस मरीजों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह दोनों मरीज मधुमेह ग्रस्त हैं लेकिन इनमें से केवल एक ने ही स्टेरॉयड युक्त दवा ली थी। छोटी आंत तक पहुंच रहा ब्लैक फंगस
23 May 2021 03:46AM,by: Imran Khan
भारत-म्यांमार सीमा के निकट अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (केवाईए) के संदिग्ध आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि असम राइफल्स की एक टुकड़ी नामपोंग सर्किल के लोंगवी गांव से करीब आठ - नौ किलोमीटर दूर एक इलाके में एक अभियान चला रही थी इसी दौरान आतंकियों ने उन पर भारी गोलीबारी की।
23 May 2021 02:42AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







