सुशील मोदी के ट्वीट के जवाब में रोहिणी आचार्य ने एक दर्जन ट्वीट किए हैं और सुशील मोदी को जमकर खरी खोटी सुनाई है. रोहिणी के समर्थन में आरजेडी के कई नेताओं ने कमेंट किए हैं.सुशील मोदी के ट्वीट से आगबबूला हुई तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने सुशील मोदी को लुच्चा बताते हुए उनकी बहनों पर भी कटाक्ष कर दिया. रोहिणी आचार्य ने सुशील मोदी को मुंह तोड़ने की धमकी देते हुए लिखा कि 'ई हाफ़ पैंट मोदी अपनी सृजन चोरनी/कान कटनी/चावल लुटनी बहन के जैसा समझा है तेजस्वी तेज की बहनो को? लुच्चा कहीं का अब हमारे नाम पे राजनीति चमकना चाहता है, मुंह टेढ़वा.'
20 May 2021 04:00AM,by: Vikash Kumar
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगन्नाथ पहाड़िया का कोरोना के कारण निधन हो गया है. पहाड़िया के निधन पर राजस्थान में गुरुवार को 1 दिन का राजकीय शोक रहेगा. प्रदेश में गुरुवार को राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा. सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा. मंत्रिपरिषद की बैठक में पहाड़िया के निधन पर शोकाभिव्यक्ति होगी.
20 May 2021 03:28AM,by: Vikash Kumar
केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के पक्ष में बड़ा फैसला लेते हुए तय किया है कि अब डीएपी फर्टिलाइजर के एक बैग पर अब किसानों को 1200 रुपये की छूट दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में डीएपी फर्टिलाइजर पर दी जाने वाली सब्सिडी में 140 फीसदी इजाफे का फैसला लिया गया है। पहले किसानों को 2400 रुपये में मिलने वाला डीएपी फर्टिलाइजर का एक बैग अब 1200 रुपये में ही मिल जाएगा। हालांकि, इस फैसले के बाद केंद्र सरकार को सब्सिडी के मद में 14,775 करोड़ रुपेय अतिरिक्त खर्च होंगे। बता दें कि अब तक डीएपी फर्टिलाइजर के एक बैग पर किसानों को 500 रुपये की ही छूट मिलती थी।
20 May 2021 02:59AM,by: Vikash Kumar
कोरोना के जांच के लिए अब तक एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच की जाती है. एंटीजन की रिपोर्ट जहां तुरंत मिल जाती है, वहीं आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट 24 घंटे लग जाती है. लेकिन अब कोरोना टेस्टिंग के लिए होम बेस्ड टेस्टिंग किट को मंजूरी मिल गई है. इससे जांच में तो तेजी आएगी ही, साथ ही लोग घर बैठे ही कोरोना की जांच कर सकते हैं.
20 May 2021 02:34AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








