नारदा स्टिंग ऑपरेशन मामले में गिरफ्तार टीएमसी के मंत्री फिरहाद हकीम, मंत्री सुब्रत मुखर्जी, तृणमूल विधायक मदन मित्रा और कोलकाता के पूर्व मेयर शोभन चटर्जी को फिलहाल जेल हिरासत में ही रहना पड़ेगा। इन नेताओं को आज हाई कोर्ट से जमानत नहीं मिल सकी। ममता बनर्जी सरकार के नेताओ को आज भी नहीं मिली जमानत
20 May 2021 10:57AM,by: Vikash Kumar
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है जिसमे आग्रह किया है कि उन बच्चों को नवोदय विद्यालयों में मुफ्त शिक्षा देने के बारे में विचार किया जाए जिन्होंने कोरोना महामारी के कारण अपने माता-पिता या फिर इनमें से किसी एक को खो दिया है जो घर की जीविका चलाता रहा हो। उन्होंने प्रधानमंत्री पत्र लिखकर यह भी कहा कि इन बच्चों को बेहतर भविष्य की उम्मीद देना राष्ट्र के तौर पर सबकी जिम्मेदारी है.
20 May 2021 10:29AM,by: Vikash Kumar
पीएम मोदी ने कहा, बीते कुछ समय से देश में एक्टिव केस कम होना शुरू हुए हैं।लेकिन आपने इन डेढ़ सालों में ये अनुभव किया है कि जब तक ये संक्रमण माइनर स्केल पर भी मौजूद है,तब तक चुनौती बनी रहती है,फील्ड में किए गए आपके कार्यों से,आपके अनुभवों और फीडबैक से ही practical और Effective policies बनाने में मदद मिलती है। टीकाकरण की रणनीति में भी हर स्तर पर राज्यों और अनेक स्टेकहोल्डर से मिलने वाले सुझावों को शामिल करके आगे बढ़ाया जा रहा है। माइनर स्केल पर वायरस रहने से भी बनी रहती है चुनौती - मोदी
20 May 2021 09:28AM,by: Imran Khan
पीएम मोदी ने कहा, एक विषय वैक्सीन वेस्टेज का भी है,एक भी वैक्सीन की वेस्टेज का मतलब है, किसी एक जीवन को जरूरी सुरक्षा कवच नहीं दे पाना, इसलिए वैक्सीन वेस्टेज रोकना जरूरी है,जीवन बचाने के साथ- साथ हमारी प्राथमिकता जीवन को आसान बनाए रखने की भी है। गरीबों के लिए मुफ्त राशन की सुविधा हो, दूसरी आवश्यक सप्लाई हो, कालाबाज़ारी पर रोक हो,ये सब इस लड़ाई को जीतने के लिए भी जरूरी हैं और आगे बढ़ने के लिए भी आवश्यक है।
20 May 2021 09:27AM,by: Imran Khan
पिछले दिनों नौ राज्यों के जिला अधिकारियों के साथ हुई बैठक में पीएम मोदी ने कहा था कि कोरोना से जुड़े आंकड़े राज्यों को पारदर्शी तरीके से बताने चाहिए।. ज्यादा संख्या होने पर घबराना नहीं चाहिए। पीएम मोदी ने संवाद के दौरान टेस्टिंग और टीकाकरण में और तेजी लाने की अपील की। साथ ही प्रधानमंत्री ने कोरोना की दवाओं और उपकरणों की कालाबाजारी पर नकेल कसने की जरूरत पर भी जोर दिया था। इसके अलावा पीएम मोदी ने गांवों में फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए घर-घर कोरोना टेस्टिंग पर जोर दिया। टीकाकरण पर जोर देने की अपील - पीएम मोदी
20 May 2021 08:55AM,by: Imran Khan
देशभर में कोरोना के हालात पर विचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर उच्चस्तरीय बैठक कर रहे हैं। बैठक में 10 राज्यों के मुख्यमंत्री और उन राज्यों के 54 डीएम भी शामिल शामिल हैं। पीएम मोदी की उच्चस्तरीय बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहली बार शामिल होंगी। कोरोना की दूसरी लहर में पीएम मोदी की ओर से बुलाई गई किसी भी बैठक में ममता बनर्जी शामिल नहीं हुई थीं।
20 May 2021 08:15AM,by: Imran Khan
कोरोना वायरस के महासंकट के बीच ब्लैक फंगस की चुनौती देश में बढ़ रही है। देश के अलग-अलग हिस्सों में ब्लैक फंगस के कई मामले सामने आ रहे हैं, कई जगह मौतें भी दर्ज की गई हैं. दिल्ली, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में हर रोज़ नए केस सामने आ रहे हैं. लगातार बढ़ते संकट के बीच एम्स द्वारा अब कुछ गाइडलाइन्स जारी की गई हैं, जो ब्लैक फंगस के पता लगाने और उसके इलाज के दौरान मदद कर सकती हैं. ब्लैक फंगस : सरकार ने की गाइडलाइन जारी, पता लगाने का तरीका देखे
20 May 2021 07:19AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








