टूलकिट को लेकर बीजेपी की तरफ से कांग्रेस पर लगाए गए आरोप का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है. जुबानी जंग के बाद अब यह मामला पुलिस थाने जा पहुंचा है. कांग्रेस ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा समेत कई बीजेपी नेताओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर और एसएचओ तुगलक रोड पुलिस स्टेशन को चिट्ठी लिखी है. चिट्ठी में संबित पात्रा और जेपी नड्डा के अलावा स्मृति ईरानी, बीएल संतोष समेत कई अन्य नेताओं के नाम हैं.
19 May 2021 03:56AM,by: Vikash Kumar
जम्मू-कश्मीर में रामबन जिला हॉस्पिटल का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में हॉस्पिटल के अंदर गाय घूमती हुई नजर आ रही हैं. इस दौरान हॉस्पिटल के कर्मचारी, अधिकारी और सुरक्षाकर्मी वहां मौजूद नहीं थे. बताया जाता है कि जिस हॉस्पिटल में ये गाय नजर आईं वो कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल है, जहां कोरोना मरीजों का इलाज होता है.
19 May 2021 03:54AM,by: Vikash Kumar
भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा जम्मू के पास कानाचक में लगातार तीन दिनों से ड्रोन मंडरा रहा है। इसे लेकर बीएसएफ, पुलिस और खुफिया एजेंसी अलर्ट हो गई हैं। बीते दिनों पुलिस ने खेतों से एक ड्रोन बरामद किया। इसके अगले ही दिन एक ड्रोन फिर देखा गया, जिसे बीएसएफ ने फायरिंग कर खदेड़ा। तीसरे दिन ड्रोन आसामान में काफी ऊंचाई पर दिखाई दिया।
19 May 2021 03:27AM,by: Vikash Kumar
उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री विजय कश्यप का निधन हो गया है. वह 29 अप्रैल से कोरोना से संक्रमित थे. तबीयत बिगड़ने के बाद से वह गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थे. इलाज के दौरान उनका यहां निधन हो गया. विजय कश्यप यूपी के मुजफ्फरनगर के चरथावल विधानसभा से विधायक थे.
19 May 2021 02:50AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








