मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सिंगापुर पर बयानबाजी की है. उनकी इस बयानबाजी पर केंद्र सरकार को बीच में आकर सफाई देना पड़ा. वही अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि सिंगापुर के साथ समस्त हवाई सेवाओं को तत्काल रद्द किया जाए, क्योंकि वहां सामने आया कारोना वायरस का एक नया स्वरूप बच्चों के लिए ‘‘बहुत खतरनाक’’ बताया जा रहा है.
19 May 2021 08:28AM,by: Vikash Kumar
मुंबई और गुजरात में आए तोकते चक्रवात के कारण काफी ज्यादा जनधन की हानि हुई। चक्रवाती तूफान टाउते के कारण बजरा पी-350 के डूबने के बाद बॉम्बे हाई से समुद्र में 14 शव बरामद किए गए है। मिली जानकारी के अनुसार अरब सागर से 14 शव बरामद किए गए हैं। ये लोग बजरा पी-305 पर सवार थे जो चक्रवाती तूफान टाउते के दौरान डूब गया। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में पी-305 नौका पर सवार 78 लापता लोगों की तलाश अभियान अभी भी जारी है दूसरी ओर गुजरात में तूफान के चलते होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है.
19 May 2021 07:39AM,by: Vikash Kumar
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय से प्रभार वाले जिले बिलासपुर और गरियाबंद में कोविड संक्रमण की रोकथाम एवं जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने की अद्यतन स्थिति की वर्चुअल समीक्षा की। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को कोरोना महामारी से निपटने के लिए हरसंभव उपाय तथा लोगों को संक्रमण से बचने के लिए जागरूक करने और कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
19 May 2021 06:36AM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 21 मई को आदान सहायता राशि (इनपुट सब्सिडी) की पहली किश्त जारी की जाएगी। किसानों को आदान सहायता के रूप में 9 हजार रुपए प्रति एकड़ राशि प्रदान की जाएगी।
19 May 2021 06:35AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







