अन्य

Generic placeholder image

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के SCO समिट से वापस अपने देश लौटने पर उनकी कथित गिरफ्तारी से जुड़े कई तरह के दावे किये जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर चीनी राष्ट्रपति को हाउस अरेस्ट किये जाने की खबर जोर पकड़ रही है. सोशल मीडिया पर किये जा रहे इन दावों के मुताबिक समरकंद में SCO समिट से आने के पहले शी जिनपिंग को उनकी चाइनीज़ कम्युनिस्ट पार्टी ने सेना के अध्यक्ष की जिम्मेदारी से हटा दिया था. इसके बाद देश लौटने पर उन्हें झोंगनानहाई स्थित उनके घर पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है. इस दावे को लेकर पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी भी ट्वीट कर चुके हैं. हालांकि अभी तक खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. दरअसल ट्विटर पर मौजूद चीनी यूजर्स ने सबसे पहले इस बात का खुलासा किया कि सेना ने समरकंद से लौटने के बाद राष्ट्रपति शी जिनपिंग को हाउस अरेस्ट कर लिया है. चीन पर रिपोर्ट करने वाली न्यूज़ वेबसाइट न्यू हाइलैंड विज़न के मुताबिक चीनी राष्ट्रपति को हाउस अरेस्ट पूर्व चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ और पूर्व चीनी प्रीमियर वेन जियाबाओ के कहने पर किया गया है, जिन्होंने स्थायी समिति के पूर्व सदस्य सोंग पिंग को चीन की सेंट्रल गार्ड ब्यूरो (सीजीबी) का नियंत्रण वापस लेने के लिए मना लिया था.

24 Sep 2022 03:38PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

आरोग्य भारती द्वारा आज शिमला नर्सिंग कॉलेज कमलानगर में 300 को नर्सिंग छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि " मेरा स्वास्थ्य मेरी ज़िम्मेदारी " के संदेश को जन - जन तक पहुंचाएंगी आरोग्य भारती । शिमला नर्सिंग कॉलेज कमलानगर में स्वस्थ जीवन शैली विषय पर आयोजित स्वास्थ्य प्रबोधन कार्यक्रम में आरोग्य भारती के लक्ष्य एवं उद्देश्यों पर जानकारी देते हुए डॉ राकेश पंडित ने कहा कि आरोग्य भारती स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रिवेंटिव मैडीसिन को केंद्र में रखकर सभी चिकित्सा पद्धतियों के समन्वित प्रयास द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता के माध्यम से पूरे भारत में कार्य करने वाला सेवा संगठन है । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में स्वस्थ जीवन शैली विषय पर बोलते हुए आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ अशोक वार्ष्णेय ने नर्सिंग छात्राओं को स्वास्थ्य सेवा करते समय स्वयं के स्वास्थ्य को कैसे ठीक रखना चाहिए के गुर सिखाए । उन्होंने ने अपने उद्बोधन में आगे कि नर्सिंग का प्रोफैशन सेवा का श्रेष्ठ प्रोफैशन है । रोगी के प्रति करूणा एवं सेवा के भाव से सम्मान एवं यश प्राप्त होता है । धन्वंतरि वन्दना के साथ शुरू हुआ इस कार्यक्रम मे डा अशोक वार्षणेय राष्ट्रीय संगठन सचिव मुख्य वक्ता थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता डा राकेश पंडित की । शिमला नर्सिंग कॉलेज की निदेशक डॉ किमी सूद ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान करते हुए कहा कि यह महाविद्यालय आरोग्य भारती के सभी कार्यक्रमों में सहयोग करने के सदैव तत्पर है । कालेज प्रिंसिपल डॉ श्रीमती कृष्णा चौहान ने स्वागत भाषण दिया । प्रांत सचिव डा हेम राज शर्मा , उपाध्यक्ष डा अनिल मेहता , प्रांत सह सचिव डा अनिल भरद्वाज , प्रांत गर्भ संस्कार आयाम प्रमुख डा सोनी कपिल , प्रांत कोषाध्यक्ष् डा कुलदीप कुमार , जिलाध्यक्ष डा नरेश कुमार शर्मा तथा आरोग्य भारती शिमला से डा नरेंद्र सूद , डा अनिल ठाकुर , श्रीमती मिनाक्षी सूद , जवाहर कॉल उपस्थित रहे । इसके अतिरिक्त शिमला नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य , अध्यापकों , स्थानीय लोगों तथा 200 नर्सिंग छात्राओं ने भी भाग लिया । इस अवसर पर आरोग्य भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश पंडित ने प्रोफेसर कालेज प्रिंसिपल डॉ श्रीमती कृष्णा चौहान को आरोग्य संपदा पत्रिका सर्व समावेशी चिकित्सा विशेषांक भेंट किया । आरोग्य भारती हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रकाशित स्वस्थ जीवनशैली पत्रक सभी को वितरित किया । डा नरेश कुमार शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया । मंच संचालन श्री जवाहर कौल ने मंच संचालन किया । कार्यक्रम का समापन स्वस्ति मंत्र के साथ हुआ । आरोग्य भारती शिमला द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कालेज परिसर डॉ अशोक वार्ष्णेय एवं डॉ राकेश पंडित द्वारा औषधीय पौधों का रोपण भी किया गया ।

24 Sep 2022 08:59AM,
by: Imran Khan