राजस्थान में सियासी तूफान आया हुआ है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे अशोक गहलोत के समर्थक विधायकों ने कांग्रेस आलाकमान के सामने एक गंभीर समस्या खड़ी कर दी है। प्रदेश कांग्रेस के दो फाड़ हो चुके हैं। अभी तक अशोक गहलोत और सचिन पायलट के गुटों में जुबानी जंग ही देखने को मिलती थी। लेकिन नए सीएम के नाम पर यह जंग खुलकर सामने आ गई। यह जंग कुछ इस तरह से सामने आई कि राजस्थान में सियासी संकट पैदा हो गया है।
26 Sep 2022 03:57AM,by: Imran Khan
फ़िल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। वे मनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंसती जा रही हैं। जैकलीन आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी होगी। वे बतौर आरोपी पेशी होंगी। सुकेश चंद्रशेखर मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने जैकलीन के खिलाफ बतौर आरोपी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेकर जैकलीन को 26 सितंबर को पेश होने के लिए कहा था।।। हाल ही में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक्ट्रेस से 15 घंटे तक पूछताछ की थी। ईडी से हुई पूछताछ के बाद ये दावा और पुख्ता हो गया कि सुकेश और जैकलीन का सॉलिड कनेक्शन है। जिसके बाद पटियाला कोर्ट को भी मामले में दखल देना पड़ा और जैकलीन को कोर्ट में पेश होने के लिए समन भेजा दिया गया। 17 अगस्त को ईडी ने चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें जैकलीन को भी 200 करोड़ के वसूली केस में आरोपी पाया है।
26 Sep 2022 03:57AM,by: Imran Khan
डॉलर के मुकाबले टूटते खबरों के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान इन दिनों सूर्खियों में बना हुआ है. दरअसल, उन्होंने शनिवार को कहा कि दुनिया की अन्य मुद्राओं की तुलना में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कहीं अधिक मजबूती से खड़ा रहा है. डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत के रिकॉर्ड स्तर पर गिर जाने के बाद भारतीय मुद्रा की स्थिति को लेकर जताई जा रही चिंताओं के बीच सीतारमण ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और वित्त मंत्रालय रुपये की स्थिति पर लगातार करीबी नजर रखे हुए हैं. डॉलर के मुकाबले मजबूती से खड़ा है रुपया : निर्मला सीतारमण
25 Sep 2022 03:39AM,by: Imran Khan
शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'जवान' को लेकर चर्चा में हैं. साल 2023 में शाहरुख खान की 3 फिल्में रिलीज होंगी. इसमें से एक में वह एक्शन अवतार में नजर आएंगे. वह फिल्म है, साउथ के फिल्म मेकर एटली की फिल्म जवान. फिल्म के टीजर में शाहरुख अलग अंदाज में दिख रहे हैं. शाहरुख खान लंबे समय बाद पर्दे पर लौट रहे हैं और ऐसे में उनकी फिल्म का सभी को इंतजार है. अब हालिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के ओटीटी और सैटेलाइट राइट्स को भारी कीमतों पर बेचने की बात चल रही है.
25 Sep 2022 03:39AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







