तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कोविड मरीज उपचार के लिए ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले उन 43 डॉक्टरों के परिवारों को 25 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है. तीन महीने के लिए प्रोत्साहन योजना के अनुसार अप्रैल, मई और जून जब से कोविड की दूसरी लहर फैली है, तो डॉक्टरों को 30,000 रुपये, नर्स और प्रशिक्षु डॉक्टरों को 20,000 रुपये और अन्य को सैनिटरी कर्मचारी, काम करने वाले लोगों का भुगतान किया जाएगा
12 May 2021 12:22PM,by: Vikash Kumar
यूपी के गाजीपुर और बलिया जिलों में गंगा नदी से बरामद हुए सभी शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया और यह पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई कि नदी में शवों को कहां से बहाया गया था. आधिकारियों ने हालांकि शवों की कुल संख्या का खुलासा नहीं किया. तैरते शवों का उत्तर प्रदेश के जिलों में किया गया अंतिम संस्कार
12 May 2021 12:00PM,by: Vikash Kumar
रायपुर में 18+ आयु को कोरोना टीकाकरण अभियान चल रहा है। जिसमे अंत्योदय, एपीएल, बीपीएल और फ्रंट लाइन वर्कर के लिए 18 केंद्र खोले गए है। कोरोना वैक्सीन लगाने लोग सुबह से ही लाइन लगा रहे हैं। वही एपीएल और फ्रंट लाइन वारियर्स के कोटे का वैक्सीन खत्म हो चुकी है। टीके की आपूर्ति नहीं होने से एपीएल और फ्रंट लाइन वर्ग के लोगों को टीका नहीं लगेगा।
12 May 2021 11:51AM,by: Vikash Kumar
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राज्य में बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए अगले माह होने जा रही UPPSC PCS Prelims 2021 परीक्षा स्थगित कर दी है. आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में नोटिस जारी किया है और परीक्षा को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है. कहा है जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर डेट uppsc.up.nic.in जारी की जाएंगी.
12 May 2021 11:28AM,by: Vikash Kumar
रायपुर में टीकाकरण 18+ आयु के एपीएल और फ्रंट लाइन का टीका कार्य रुक सकता है। दोनो वर्गों का टीका आपूर्ति नहीं होने से एपीएल और फ्रंट लाइन वर्ग के लोगों को टीका नहीं लगेगा। अब वैक्सीन की नई खेप आने पर ही दोबारा वैक्सीन लगाया जाएगा, वहीं BPL और अंत्योदय वर्ग के वैक्सीन पूर्व की भाती लगेंगे। राजधानी में रुक सकता है टीका कार्य
12 May 2021 10:34AM,by: Vikash Kumar
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने पत्र में छत्तीसगढ़ सरकार का जिक्र किया है. नड्डा ने कहा कि एक तरफ तो कांग्रेस सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का विरोध कर रही है, वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार करोड़ों रुपए से नए विधानसभा का भवन बनवा रही है.
12 May 2021 09:56AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







