अंबिकापुर। कोरोना मरीजों के इलाज में शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने वाले शहर के केदारपुर स्थित निजी क्षेत्र के एकता अस्पताल में 10 दिन के लिए मरीजों का पंजीयन सीएमएचओ द्वारा निरस्त कर दिया गया है। मरीज के स्वजनों द्वारा मामले की शिकायत पृथक से पुलिस से भी की गई है। पुलिस की जांच भी जारी है।
01 May 2021 05:13PM,by: Vikash Kumar
रायपुर : प्रदेश में कोरोना के हालात बेहद गंभीर बनी हुई है। रोजाना आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होती जा रही हैं। आज 15,902 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं। वहीं अब सभी जिलों में आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। साथ इसके चलते ही आज 229 लोगो की मौत हुई हैं। राहत भरी खबर है कि 12,508 । मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
01 May 2021 05:07PM,by: Vikash Kumar
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना, आर्थिक-सांख्यिकी एवं संस्कृति मंत्री तथा बालोद जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत की वर्चुअल उपस्थिति में आज जिला मुख्यालय नवीन टाउन हॉल वैक्सीनेशन सेंटर में 18 वर्ष से 45 वर्ष आयु समूह के ग्रामीण क्षेत्र के अंत्योदय कार्डधारी हितग्राहियों का कोविड-19 का टीकाकरण शुरू हुआ। इस अवसर पर बालोद विकासखण्ड के ग्राम जुंगेरा की अंत्योदय राशनकार्डधारी हितग्राही श्रीमती भगवंतीन चन्द्राकर को पहला टीका लगाया गया। मंत्री श्री भगत ने वर्चुअल माध्यम से हितग्राही श्रीमती भगवंतीन चन्द्राकर से बातचीत कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।
01 May 2021 03:29PM,by: Vikash Kumar
भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बंगले पर सभी लोग कोरोना पाजिटिव हो गए है। खुद सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने ट्वीट कर कहा कि 'मेरे भोपाल आवास 74 बंगले पर सभी कोरोना पाजिटिव हो गए हैं, कुछ लोग अस्पताल में हैं और कुछ आवास पर ही क्वारंटाइन हैं। मुझे आप सबकी चिंता है। मैं आपके लिए सदैव सेवा में तत्पर हूं। अनावश्यक घर से ना निकलें स्वस्थ रहें अपने, अपनों के लिए। मास्क लगाएं, वैक्सीन लगवाएं, सुरक्षित रहें।'
01 May 2021 02:50PM,by: Vikash Kumar
रामानुजगंज में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के लिए 18 से 44 वर्ष के लोगों का सर्वे करने के दौरान एक सहायक शिक्षक पर ग्रामीण ने कुल्हाड़ी से हमले का प्रयास किया। हमले में सहायक शिक्षक को हल्की चोटें आई हैं। विजय नगर चौकी में उसकी शिकायत पर पुलिस ने ग्रामीण के विरुद्ध धारा 294, 506, 323 186, 353 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
01 May 2021 02:20PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





