ऑपरेशन लोटस के मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को तगड़ा झटका लगा है। कर्नाटक हाई कोर्ट ने जांच कराने की मंजूरी दे दी है। जेडीएस के नेता नगर गौड़ा के बेटे शरण गौड़ा ने एफआईआर दर्ज करवाई थी, जिसके बाद इस एफआईआर को रद्द करने की मांग की गई थी। हाई कोर्ट ने इसी याचिका को खारिज करते हुए जांच की मंजूरी दे दी है।
01 Apr 2021 07:01AM,by: Imran Khan
नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों और सरकार के बीच में जारी गतिरोध अभी टूटता दिखाई नहीं दे रहा है। तीनों कानून वापस लेने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून बनाने की जिद अड़े किसान बिना मांगें माने पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने बुधवार को ऐलान किया है कि आंदोलनकारी किसान 10 अप्रैल को 24 घंटे के लिए कुंडली-मानेसर- पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे को जाम करेंगे। इसके बाद वो मई में संसद तक पैदल मार्च भी करेंगे, इसके लिए जल्द ही तारीख पर फैसला किया जाएगा।
01 Apr 2021 07:00AM,by: Imran Khan
कल तक जो देश भारत को हथियार बेचा करते थे,आज वही देश खरीद भी रहे हैं। रक्षा मंत्रालय कई देशों से हथियारों की खरीद करता है। अच्छी खबर यह है कि इनमें से कई देश अब भारत से भी छोटे हथियार खरीदने लगे हैं। रक्षा मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, आयुध फैक्टरियों द्वारा इजरायल, स्वीडन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)ब्राजील, बांग्लादेश, बुलगारिया आदि देशों को हथियारों की बिक्री की जा रही है।यूएई ने सर्वाधिक खरीद की है। इसके अलावा फ्रांस समेत यूरोप के कुछ देशों एवं अमेरिका को भी हथियारों की बिक्री के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
01 Apr 2021 06:06AM,by: Imran Khan
फ्रांस से तीन और राफेल लड़ाकू विमान बुधवार को भारत पहुंच गए। भारतीय वायुसेना के अनुसार, येवव विमान फ्रांस के इतरे हवाई अड्डे से उड़े और बिना कहीं रुके सीधे भारत पहुंच गए। फ्रांस में भारतीय दूतावास ने ट्विटर पर बताया कि रास्ते में संयुक्त अरब अमीरात के विमान ने इन लड़ाकू विमानों में आसमान में ही ईंधन भरा। उसने कहा कि इन विमानों से भारत की हवाई ताकत और बढ़ेगी।
01 Apr 2021 04:30AM,by: Imran Khan
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बीच आपके लिए अच्छी खबर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के रुझान को देखते हुए रसोई गैस के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत भी कम हो सकती है। पेट्रोल के मुकाबले डीजल की कीमत ज्यादा घट सकती है। रसोई गैस के बाद अब कम हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल के भी दाम
01 Apr 2021 04:01AM,by: Imran Khan
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के दिन लगता है अच्छे नहीं चल रहे हैं। एक ओर जहां ऑपरेशन लोटस के मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट से झटका लगा है,तो वहीं दूसरी ओर उन्हीं की सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता केएस ईश्वरप्पा ने बगावत कर दी है। ईश्वरप्पा ने सीएम येदियुरप्पा पर उनके कामकाज में हस्तक्षेप करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
01 Apr 2021 03:17AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









