सेनाप्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने कहा है कि पाकिस्तान और चीन की जुगलबंदी हमारे लिए बड़ा खतरा पैदा करती है। इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती। उत्तर की सीमाओं पर हम पूरी तरह चौकस हैं और किसी भी चुनौती का सामना करने को तैयार हैं। पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है, लेकिन उसको साफ-साफ कहा है कि यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पलटवार का हमारा अधिकार सुरक्षित है। इसकी जगह और समय हम तय करेंगे। हमारा वार अचूक होगा। जनरल नरवणे ने मंगलवार को सेना की सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। चीन को फर्स्ट मूवर एडवांटेज
12 Jan 2021 03:16PM,by: Imran Khan
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को एक बार फिर सरकार को किसानों के मुद्दे पर घेरा। राहुल गांधी। ने ट्वीट कर लिखा, ‘सरकार की सत्याग्रही किसानों को इधर- उधर की बातों में उलझाने की हर कोशिश बेकार है। अन्नदाता सरकार के इरादों को समझता है, उनकी माँग साफ़ है- कृषि- विरोधी क़ानून वापस लो, बस। राहुल का सरकार पर हमला
12 Jan 2021 08:04AM,by: Imran Khan
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भले ही सवा साल का वक्त बाकी हो, लेकिन राजनीतिक दलों की सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन (AIMIM)के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पूर्वांचल में अपनी जमीन मजबूत की कवायद में मंगलवार को आजमगढ़ पहुंच रहे है। ओवैसी के पूर्वांचल के दौरे में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी मौजूद रहेंगें। अखिलेश के गढ़ में ओवैसी की दस्तक,
12 Jan 2021 08:04AM,by: Imran Khan
राष्ट्रीय युवा संसद फेस्टिवल को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि समय गुजरता गया। देश आजाद हो गया, लेकिन हम आज भी देखते हैं, स्वामी जी का प्रभाव अब भी उतना ही है। अध्यात्म को लेकर उन्होंने जो कहा, राष्ट्रवाद-राष्ट्रनिर्माण को लेकर उन्होंने जो कहा, जनसेवा-जगसेवा को लेकर उनके विचार आज हमारे मन-मंदिर में उतनी ही तीव्रता से प्रवाहित होते हैं। स्वामी विवेकानंद ने एक और अनमोल उपहार दिया है। ये उपहार है। व्यक्तियों के निर्माण का। संस्थाओं के निर्माण का। इसकी चर्चा बहुत कम ही हो पाती है। स्वामी विवेकानंद ने भारत को उसकी ताकत का एहसास कराया- पीएम मोदी
12 Jan 2021 08:03AM,by: Imran Khan
अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर सरकार को कोरोना ने तगड़ा झटका दिया है। कोरोना संकट की वजह से वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में जीडीपी में 23,9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। सरकार इकोनॉमी को पटरी पर लाने के लिए तमाम तरह की कोशिशें कर रही हैं। इसी कड़ी में इस बार बजट में भी कोरोना का असर दिख सकता है। केंद्र सरकार की ओर से आने वाली 1 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। इस बजट में धनकुबेरों और अमीरों को कुछ निराशा हाथ लग सकती है।
12 Jan 2021 03:32AM,by: Imran Khan
केंद्र ने कोर्ट से कहा कि प्रदर्शनकारियों की "गलत धारणा" को दूर करने की जरूरत है। कृषि मंत्रालय ने शीर्ष अदालत को बताया कि प्रदर्शनकारियों में यह गलत धारणा है कि केंद्र सरकार और संसद ने कभी भी किसी भी समिति द्वारा परामर्श प्रक्रिया का पालन करते हुए मुद्दों की जांच नहीं की है।हलफनामे में यह भी कहा गया है कि कानून जल्दबाजी में नहीं बने हैं बल्कि ये तो दो दशकों के विचार-विमर्श का परिणाम है।देश के किसान खुश हैं क्योंकि उन्हें अपनी फसलें बेचने के लिए मौजूदा विकल्प के साथ एक अतिरिक्त विकल्प भी दिया गया है। इससे साफ है कि किसानों का कोई भी निहित अधिकार इन कानूनों के जरिए छीना नहीं जा रहा है।हलफनामे में आगे कहा गया है कि केंद्र सरकार ने किसानों के साथ किसी भी तरह की गलतफहमी को दूर करने के लिए किसानों के साथ जुड़ने की पूरी कोशिश की है और किसी भी प्रयास में कमी नहीं की है।
12 Jan 2021 02:31AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








