सिडनी टेस्ट के दौरान भारतीय खिलाड़ियों पर हुई रंगभेदी टिप्पणी पर भारत की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया दी गई है। BCCI, कैप्टन विराट कोहली के बाद अब पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी इस हरकत पर आपत्ति जताई है। सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करके कहा कि खेल एकजुटता के लिए है, बांटने के लिए नहीं। क्रिकेट भेदभाव नहीं करता। बैट और बॉल उन्हें पकड़ने वाले की प्रतिभा को पहचानते हैं, नस्ल, रंग, धर्म या राष्ट्रीयता नहीं, जो इसे नहीं समझते हैं, उनके लिए खेल के मैदान में कोई जगह नहीं है। सचिन के इस ट्वीट पर क्रिकेट फैन्स ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के साथ हुए बर्ताव पर अपना गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं।
11 Jan 2021 05:50AM,by: Imran Khan
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भारत सांप्रदायिकता को हवा देकर पाकिस्तान में अराजकता पैदा करने के मकसद से आईएसआईएस को मदद पहुँचा रहा है। पाकिस्तान की सरकारी रेडियो सेवा के मुताबिक इमरान खान ने इस्लामाबाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने भारत के सांप्रदायिकता फैलाने के मंसूबे को सफलतापूर्वक नाकाम किया है। इमरान खान ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि चरमपंथी हज़ारा कार्यकर्ताओं को कम आबादी वाले क्षेत्र में निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने बलूचिस्तान में जितना ध्यान देना चाहिए उतना नहीं दिया और हमेशा बलूच सरदारों के साथ गठजोड़ बनाने पर जोर देते रहे। यह ज़मीनी स्तर पर विकास के मद में निर्धारित फंड को पहुँचने में सबसे बड़ी बाधक बनी रही. प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि उनकी सरकार ने बलूचिस्तान की आम अवाम की जीवन के स्तर को उठान के लिए बलूचिस्तान की सामाजिक- आर्थिक विकास पर फोकस किया है। भारत इस्लामिक स्टेट को बढ़ावा दे रहा है - इमरान खान
11 Jan 2021 05:50AM,by: Imran Khan
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक 15 साल की रेप पीड़िता की गर्भावस्था संबंधी समस्याओं के कारण रविवार को मौत हो गई।पीड़ित सात महीने की गर्भवती थी। पुलिस ने रविवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता ज़िला अस्पताल में भर्ती थी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को शनिवार रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी गुरुवार रात को मौत हो गई थी। अस्पताल के वरिष्ठ अधीक्षक डॉक्टर सुबोध शर्मा ने कहा कि लड़की को बहुत बुरी हालत में अस्पताल लाया गया था और बाद में तबीयत और बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि डॉक्टर्स की पूरी कोशिशों के बावजूद भी लड़की की जान नहीं बच पाई। बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह साजवान ने कहा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक मौत संक्रमण के कारण हुई है। लड़की का विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। लड़की के पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। पिता ने बताया कि परिवार को 6 दिसंबर को पता चला कि उनकी बेटी छह महीने से गर्भवती है। उन्होंने बताया कि एक 30 साल के शख़्स ने पिछले साल जून में उनकी बेटी का रेप किया था। लड़की घर के काम से बाहर गई थी। अभियुक्त ने पीड़िता को डराया था कि इस बारे में किसी को बताने पर वो उसे मार देगा। पुलिस के मुताबिक पीड़िता के पिता ने इसे लेकर फतेहगंज पश्चिम पुलिस थाने में चार दिसंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। अभियुक्तों को 6 दिसंबर को गिरफ़्तार कर लिया गया। फतेहगंज पश्चिम पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार ने कहा कि मामले में चार्जशीट दायर की गई है। लड़की के पिता ने ज़िला अस्पताल से पीड़िता के गर्भपात के लिए अनुमति मांगी थी लेकिन डॉक्टर्स ने गर्भधारण को लंबा समय होने और पुलिस केस चलने की वजह से इनकार कर दिया। उत्तर प्रदेश - सात महीने की गर्भवती रेप पीड़िता की मौत
10 Jan 2021 12:55PM,by: Imran Khan
माया शंकर पाठक वाराणसी में कभी बीजेपी के विधायक हुआ करते थे और अभी एमपी इंस्टीट्यूट एंड कंप्यूटर कॉलेज के नाम से इंटर कॉलेज भगतुआ गांव में चला रहे हैं।बताया जा रहा है कि वीडियो 2 दिनों पहले का है। आरोप है कि पूर्व भाजपा विधायक और स्कूल के चेयरमैन माया शंकर पाठक ने अपने ऑफिस में बुलाकर एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत की थी। इसके बाद छात्रा ने घर पहुंचकर आपबीती अपने परिजनों को बताई। गुस्से में आग बबूला परिजन स्कूल पहुंचे और पहले तो माया शंकर पाठक की पिटाई उनके ऑफिस में ही की और फिर बाहर मैदान में कुर्सी पर बिठाकर भी उन्हें पीटा। पिटाई के दौरान पूर्व बीजेपी विधायक बार-बार अपनी गलती के लिए कान पकड़कर माफी भी मांगते दिख रहे हैं। हालांकि दोनों ही पक्षों में से किसी ने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की, लेकिन वीडियो बहुत तेजी से वायरल होने और हाई प्रोफाइल मामला होने के चलते पुलिस ने खुद मामला संज्ञान में लेते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है। इस बारे में क्षेत्राधिकारी पिंडरा अभिषेक कुमार पांडे ने बताया कि अभी दोनों ही पक्षों में से किसी ने भी शिकायत नही की है, लेकिन वीडियो की जांच करके सत्यता का पता लगाया जा रहा है और हर संभव कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। माया शंकर पाठक 1991 में वाराणसी के चिरईगांव विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते थे।
10 Jan 2021 11:10AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









