सुरेजवाला ने कहा कि खट्टर साहेब की तमाम कोशिशों के बावजूद कैमला में हालात "जवान बनाम किसान" होने से बच गए। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहला मौका है जब दूसरे कार्यकाल के सवा साल के भीतर सीएम का अपने निर्वाचन वाले जिले में इतना जोरदार विरोध हुआ है। सुरजेवाला ने कहा कि जागने का समय है। आप गाम-राम से बड़े नहीं हैं। जन भावनाओं को समझें। आज जवान बनाम किसान होते होते बचा - कांग्रेस
10 Jan 2021 11:10AM,by: Imran Khan
इस बीच करनाल मुख्यमंत्री सीएम के के लिए बनाए गए स्टेज पर किसानों ने की तोड़फोड़ की है।प्रदर्शनकारी किसानों ने कुर्सियां टेबल तोड़ डाली है। मुख्यमंत्री के हेलीपैड पर भी किसान इकट्ठा हो गए हैं। अभी तक मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर यहां लैंड नहीं कर पाया है। किसानों का हेलीपैड पर कब्जा , सीएम के स्टेज पर तोड़फोड़
10 Jan 2021 11:10AM,by: Imran Khan
करनाल में तैनात पुलिसकर्मियों और स्थानीय पुलिस ने किसानों को समझा- बुझाकर उन्हें तितर बितर करना चाहा। लेकिन किसान नहीं।. यहां पर स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया और आंसू के गोले दागे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों पर पानी की बौछारें छोड़ी है।हरियाणा के करनाल में पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठी चार्ज किया।. करनाल जिले के कैमला गांव में बीजेपी ने किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया था। यहां पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर किसानों के बातचीत करने वाले थे और उन्हें नए कृषि कानूनों का फायदा समझाने वाले थे। सीएम कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते उससे पहले वहां पर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे सैकड़ों किसान पहुंच गए। इस किसानों ने वहां काले झंड़े दिखाए और सीएम खट्टर के खिलाफ नारेबाजी की।
10 Jan 2021 11:10AM,by: Imran Khan
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन एक बार फिर कुछ दर्शकों ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर नस्लीय टिप्पणी की है. सिराज बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे। सिडनी टेस्ट मैच के चौथे दिन टाइट सुरक्षा के बावजूद फिर सिराज से बदतमीजी हुई,जिसके बाद करीब 15 मिनट तक मैच रोका गया। टीम इंडिया ने मैच के दौरान इस बात की शिकायत अंपायरों से की। जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में बैठे दर्शकों के उस ग्रुप को स्टेडियम से बाहर कर दिया, जिसने सिराज पर नस्लीय टिप्पणी की थी।
10 Jan 2021 08:44AM,by: Imran Khan
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त फैसला लेने का सिलसिला जारी है। राज्य सरकार ने यूपी के सूचना विभाग में 4 अपर जिला सूचना अधिकारियों को पदावनत (डिमोशन) कर चपरासी, चौकीदार, ऑपरेटर और सहायक बना दिया है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त फैसला लेने का सिलसिला जारी है। राज्य सरकार ने यूपी के सूचना विभाग में 4 अपर जिला सूचना अधिकारियों का डिमोशन कर उन्हें चपरासी, चौकीदार, ऑपरेटर और सहायक बना दिया है। . नियम विरुद्ध पदोन्नति पाए सूचना विभाग के 4 अपर जिला सूचना अधिकारियों को उनके मूल पद पर वापस भेजा गया.
10 Jan 2021 08:44AM,by: Imran Khan
राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि नीतीश कुमार का यह बयान सहयोगी दल बीजेपी को लेकर दिया गया है। क्योंकि बैठक में चुनाव हारने वाले कई जेडीयू प्रत्याशियों ने इस बात का जिक्र किया कि उनकी हार लोक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दौरान एक बड़ा खुलासा किया. नीतीश कुमार ने 2 दिनों तक चलने वाले प्रदेश कार्यकारिणी के पहले दिन बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के वक्त उन्हें पता ही नहीं चला कि उनका दोस्त कौन है और दुश्मन कौन?
10 Jan 2021 08:44AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







