सरगुजा जिले में स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर कई पदों पर भर्ती हो रही है, लेकिन इस बार तंबाकू का नशा करने वालों को नौकरी नहीं मिलेगी। यह बात थोड़ी अजीब लग रही है, लेकिन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न पदों के लिए निर्धारित की गई योग्यता व शर्तों में इसे शामिल किया है। सरकारी विभाग में तंबाकू का नशा करने वालों को नहीं मिलेगी नौकरी
19 Dec 2020 04:01AM,by: Imran Khan
इस नए रास्ते की बदौलत प्रखंड बोंगी। बरमोरिया स्थित लगभग 70 गांव के ग्रामीणों का मड़वा पहाड़ी से जमुई जिला मुख्यालय की दूरी घटकर महज 55 किलोमीटर ही रह गई है।पहले इन दोनों पंचायतों सहित आसपास के ग्रामीणों को भेलवाघाटी भाया चकाई होते हुए जमुई जाने के लिए 115 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी. जिसमें लगभग तीन घंटे लगते थे। अब इस पहाड़ी सड़क बनने के बाद मात्र सवा घंटे में ग्रामीण साइकिल और बाइक के जरिए जमुई पहुंच जाते हैं। वहीं, डोमन मियां और इस्लाम मियां का कहना है कि उनकी एवं भेलवाघाटी के ग्रामीणों को तब सकून मिलेगा जब राज्य सरकार उन सबके द्वारा बनाये गए इस पहाड़ी रास्ते को पक्का कर दे। ताकि, इस मार्ग पर छोटे बड़े वाहनों का आना जाना शुरू हो सके एवं लोगों की परेशानी कम हो सके और लोग कम समय एवं खर्चे में कोर्ट- कचहरी, इलाज एवं अन्य जरूरी कामों के लिए जिला मुख्यालय पहुंच सकें। इस सड़क से जमुई, खैरा, सोनो के भी लोग आसानी से कम समय में गिरीडीह, कोडरमा आदि शहर आ-जा सकेंगे। इस्लाम मियां और डोमन मियां बताते हैं कि उन्होंने सुना था कि बिहार के गया निवासी दशरथ मांझी द्वारा अकेले दम पर वर्षों की मेहनत से पहाड़ को काटकर रास्ता बनाया गया था। उसी महान व्यक्ति से प्रेरणा लेते हुए और स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने जंगल में पशु चराने के दौरान मड़वा पहाड़ी को काटकर रास्ता बनाने का निर्णय लिया और 2017 से इस सड़क निर्माण अभियान में छेनी। हथौड़ा लेकर जुट गए। उसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस काम में जोर- शोर से साथ दिया। जिस कारण तीन साल में मड़वा पहाड़ी से सोनो के रजोन तक लगभग 4 किलोमीटर पहाड़ी सड़क बनकर तैयार हो गइ । वहीं, इस सड़क के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों की परेशानी दूर हुई।
19 Dec 2020 03:58AM,by: Imran Khan
भारत में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा एक करोड़ के पार पहुंच गया है। इस बीच राहत की खबर ये है कि देश में पिछले कुछ हफ्तों से कोरोना (Covid-19) की रफ्तार धीमी हुई है. नए मामलों में कमी आने के साथ कोरोना मरीजों के ठीक होने की संख्या लगातार बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या एक्टिव मामलों से करीब 30 प्रतिशत अधिक है।
19 Dec 2020 03:43AM,by: Imran Khan
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दो दिन के दौरे पर कोलकाता पहुंच गए हैं। बंगाल में सियासी उठापटक के बीच अमित शाह का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरे से अमित शाह जहां जनता से संवाद करेंगे वहीं टीएमसी के असंतुष्ट कई नेताओं के बीजेपी में शामिल होने की भी खबर है। इनमें पूर्व मंत्री व विधायक शुभेंदु अधिकारी का नाम भी शामिल है।
19 Dec 2020 03:43AM,by: Imran Khan
पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर बिमान बनर्जी ने टीएमसी विधायक सुवेंदु अधिकारी का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि सुवेंदु अधिकारी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से इस्तीफा नहीं सौंपा है।इसके अलावा उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उनका इस्तीफा स्वैच्छिक और वास्तविक है। विधानसभा स्पीकर ने कहा कि उन्होंने टीएमसी विधायक को 21 दिसंबर को उनके चैंबर में पेश होने को कहा है। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें यकीन नहीं हो जाता है कि ये इस्तीफा 'स्वैच्छिक और वास्तविक' नहीं है,तब तक वो संविधान के प्रावधानों के मुताबिक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं कर सकते हैं। स्पीकर ने नामंजूर किया सुवेंदु अधिकारी का इस्तीफा
19 Dec 2020 03:43AM,by: Imran Khan
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन लगातार 23 दिनों से जारी है। वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों के नाम आठ पन्नों का एक खुला पत्र लिखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों से कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के किसानों के नाम लिखे गए पत्र को पढ़ने की अपील की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसान भाई-बहनों को पत्र लिखकर अपनी भावनाएं प्रकट की हैं, एक विनम्र संवाद करने का प्रयास किया है। सभी अन्नदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे इसे जरूर पढ़ें। देशवासियों से भी आग्रह है कि वे इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं।
18 Dec 2020 11:02AM,by: Imran Khan
दिल्ली और NCR के कुछ क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 थी और इसका केंद्र गुरुग्राम से 48 किलोमीटर दूर दक्षिण- पश्चिम में था। भूकंप के झटके गुरुवार को रात करीब 11.45 बजे महसूस किए गए। फिलहाल किसी के जान-माल की हानि की जानकारी सामने नहीं आई है।
18 Dec 2020 02:51AM,by: Imran Khan
दुनियाभर में कोरोना वैक्सीन की चर्चा के बीच कई देशों में अब कोरोना वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है। ब्रिटेन और अमेरिका ने बड़े स्तर पर कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण का काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कई देशों में सर्वे किया जा रहा है कि क्या लोग वैक्सीन लगवाना चाहेंगे।भारत में भी ऐसा ही एक सर्वे हुआ है।
18 Dec 2020 02:51AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








