संत बाबा राम सिंह की मौत पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। राहुल गांधी ने बाबा राम सिंह को श्रद्धांजलि देने के साथ मोदी सरकार पर निशाना साधा है.।उन्होंने कहा कि कई किसान अपने जीवन की आहुति दे चुके हैं। मोदी सरकार क्रूरता की हर हद पार कर चुकी है।
17 Dec 2020 03:02AM,by: Imran Khan
केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन 22वें दिन में प्रवेश कर चुका है। किसान दिल्ली बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं। किसानों के तेवर से लग रहा है कि आंदोलन लंबा चलने वाला है। उनकी मांग है कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले।किसान कहते हैं कि सरकार जिस दिन तीनों कानून वापस ले लेगी, हम आंदोलन समाप्त कर देंगे।
17 Dec 2020 02:59AM,by: Imran Khan
अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने सुपरस्टार रजनीकांत से राजनीति में हाथ मिलने के संकेत दिए हैं। मक्कल निधि मैयम (एमएनएम)के अध्यक्ष कमल हासन ने कहा कि वह लोगों के हित के लिए किसी भी तरह का "ईगो" त्याग देने के लिए तैयार हैं। रजनीकांत की राजनीति में एंट्री को लेकर उन्होंने कहा कि रजनीकांत की नीतियां स्पष्ट नहीं होने तक वह कोई कमेंट नहीं कर सकते हैं।
16 Dec 2020 05:01AM,by: Imran Khan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कच्छ की धरती से विपक्ष पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली के आसपास आजकल किसानों को डराने की साजिश चल रही है। क्या अगर कोई आपसे दूध लेने का कॉन्ट्रैक्ट करता है, तो क्या भैंस लेकर चला जाता है? जैसी आजादी पशुपालकों को मिल रही है। वैसी ही आजादी हम किसानों को दे रहे हैं। पीएम ने कहा कि कई वर्ष से किसान संगठन इसकी मांग करते थे, विपक्ष आज किसानों को गुमराह कर रहा है लेकिन अपनी सरकार के वक्त ऐसी ही बातें करता था। कच्छ से प्रधानमंत्री का किसानों को संदेश
16 Dec 2020 02:39AM,by: Imran Khan
कृषि कानूनों को लेकर किसानों और केंद्र सरकार में गतिरोध जारी है। किसान जहां अपनी मांगों पर अड़े हैं तो वहीं सरकार भी साफ कर चुकी है कि कानून किसी भी कीमत पर वापस नहीं होगा। दिल्ली बॉर्डर पर 21 दिनों से डेरा डाले किसानों और सरकार की इस जंग में आज बुधवार का दिन अहम हो सकता है, क्योंकि बॉर्डर पर किसान टिकेंगे या उन्हें कहीं और भेजा जाएगा, इसपर सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाएगीं।
16 Dec 2020 02:30AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









