नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसान हटने को तैयार नहीं हैं। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मीडीया से बातचीत में कहा कि यह आंदोलन 26 जनवरी तक चल सकता है। सहयोगी समीरात्मज मिश्र से बातचीत में उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर विस्तार से बात की. किसान आंदोलन कब तक चलने वाला है?
13 Dec 2020 03:09AM,by: Imran Khan
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के प्रदर्शन के चलते 12 दिन से बंद पड़े दिल्ली- नोएडा चिल्ला बॉर्डर को अब खोल दिया गया है।चिल्ला बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों ने शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों पक्षों में बनी सहमति के बाद बॉर्डर को ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया।
13 Dec 2020 02:34AM,by: Imran Khan
हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अब रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी।माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच किसान आंदोलन पर चर्चा हुई है। राजनाथ सिंह के बाद पीयूष गोयल से मिल रहे चौटाला
12 Dec 2020 02:02PM,by: Imran Khan
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किसान आंदोलन के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ से मुलाकात की है। किसानों की बढ़ती नाराजगी और सरकार के साथ समझौता न होने के चलते हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार को समर्थन करने वाली जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। जेजेपी ने किसान मुद्दे पर अब बीजेपी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। दुष्यंत चौटाला ने हाल ही में किसान मुद्दे पर अपने पार्टी विधायकों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में पार्टी विधायकों से किसान आंदोलन का उनके क्षेत्र में असर, राज्यों को लोगों के रुख आदि के बारे में फीडबैक लिया गया। राजनाथ सिंह से मिले दुष्यंत चौटाला
12 Dec 2020 02:02PM,by: Imran Khan
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन सत्रहवें दिन भी जारी है किसान संगठनों ने दिल्ली- जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक ठप करनी की चेतावनी दी है। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में किसानों ने टोल प्लाजा को घेरने का आह्वान किया है। लिहाजा,गुरुग्राम और फरीदाबाद में पुलिस अलर्ट है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
12 Dec 2020 12:22PM,by: Imran Khan
दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है।शनिवार के किसान प्रदर्शन की समीक्षा और आंदोलन के भविष्य को लेकर सिंधु बॉर्डर पर एक बैठक बुलाया गया है।किसानों ने 14 दिसंबर को जिला कलेक्टर ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन की योजना बनाई है। इन तमाम मुद्दों को लेकर शाम की बैठक में बातचीत की जाएगी। सिंधु बॉर्डर पर किसान नेताओं की बैठक
12 Dec 2020 12:08PM,by: Imran Khan
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कृषि आंदोलन का विरोध करते हुए कहा कि मोदी जी, लोकतंत्र में निरंकुशता का कोई स्थान नहीं है। आप और आपके मंत्रियों की नीति हर विरोधी को माओवादी और देशद्रोही घोषित करने की है। भीषण ठंड और बरसात में जायज मांगों के लिए धरने पर बैठे अन्नदाताओं से माफ़ी मांगिए और उनकी मांगें तत्काल पूरी करिए। रणदीप सुरजेवाला बोले, लोकतंत्र में निरंकुशता का स्थान नहीं
12 Dec 2020 09:35AM,by: Imran Khan
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत का कहना है कि अगर बैन किए गए संस्थानों के लोग हमारे इर्द- गिर्द दिखाई दे रहे हैं तो सेंट्रल इंटेलिजेंस को उन्हें पकड़कर जेल भेजना चाहिए। हमें अपने आंदोलनकर्ताओं के बीच ऐसा शख्स दिखाई नहीं दे रहा है। अगर हमें ऐसा कोई मिला तो हम उन्हें निकाल देंगे। दरअसल खुफिया सूत्रों के अनुसार किसान आंदोलन से जुड़ी एक रिपोर्ट सरकार को भेजी गई है।
12 Dec 2020 09:35AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





