करीब पांच राउंड की बात रद्द होने के बाद सरकार ने किसानों को लिखित प्रस्ताव भेजा, लेकिन किसानों ने उसे नकार दिया। गुरुवार को कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए। किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील की। APMC-MSP को लेकर लिखित गारंटी का भरोसा दिया। हालांकि,किसानों ने भी तुरंत जवाब दिया और सरकार के प्रस्ताव को ठुकराया। किसानों की मांग है कि तीनों कानून वापस होने चाहिए। किसान बनाम सरकार, कौन झुकेगा?
11 Dec 2020 11:21AM,by: Imran Khan
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुई राजनीतिक जंग अब जुबानी दंगल में बदलती दिख रही है। बीते दिन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले के बाद बीजेपी आक्रामक है और टीएमसी पर हमला बोल रही है। विवाद के बीच बंगाल बीजेपी के नेता सायंतन बसु ने टीएमसी पर निशाना साधने के लिए फिल्म शोले के डायलॉग का सहारा लिया और कहा कि अगर एक मारोगे, तो हम चार मारेंगे।
11 Dec 2020 07:32AM,by: Imran Khan
सिंघु बॉर्डर की रेड लाइट पर धरने पर बैठे किसानों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की। किसानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने और महामारी एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। किसान 29 नवंबर को लामपुर बॉर्डर से जबरन दिल्ली की सीमा मे घुस आए थे और सिंघु बॉर्डर की रेड लाइट पर बैठ गए थे। वे रोड को ब्लॉक करके बैठे हैं। किसानों के खिलाफ एफआईआर 7 दिसंबर को अलीपुर थाने में दर्ज की गई। किसानों पर सरकार का एक्शन...
11 Dec 2020 05:03AM,by: Imran Khan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए बीते दिन कृषि मंत्री द्वारा किसान आंदोलन के मसले पर की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र किया और लोगों से उन्हें सुनने की अपील की गई। पीएम मोदी ने लिखा, ‘मंत्रिमंडल के मेरे दो सहयोगी नरेंद्र सिंह तोमर जी और पीयूष गोयल जी ने नए कृषि कानूनों और किसानों की मांगों को लेकर विस्तार से बात की है।इसे जरूर सुनें। पीएम मोदी की खास अपील
11 Dec 2020 03:06AM,by: Imran Khan
कृषि कानून के मसले पर किसानों और सरकार के बीच बात बनती नहीं दिख रही है। सरकार संशोधनों का हवाला देते हुए किसानों से आंदोलन खत्म करने को कह रही है और किसान अब कानून खत्म करने पर अड़ गए हैं। किसानों ने अब आंदोलन तेज करने की बात कही है और सड़कों के बाद रेल सेवा जाम करने का आह्वान किया है। दूसरी ओर सरकार ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है, सिंघु बॉर्डर पर डटे कुछ किसानों पर केस दर्ज हुआ है। अब किसानों का मसला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है।
11 Dec 2020 03:01AM,by: Imran Khan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार यनी आज संसद भवन की नई बिल्डिंग का भूमिपूजन किया। नए भवन में लोकसभा सांसदों के लिए लगभग 888 और राज्यसभा सांसदों के लिए 326 से ज्यादा सीटें होंगी। पार्लियामेंट हॉल में कुल 1,224 सदस्य एक साथ बैठ सकेंगे। मौजूदा संसद 1921 में बनना शुरू हुई थी, 6 साल बाद यानी 1927 में बनकर तैयार हुई।
10 Dec 2020 08:32AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








