अन्य

Generic placeholder image

टीम इंडिया को दो बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले क्रिकेटर युवराज सिंह का शनिवार यानी आज जन्मदिन है। लेकिन इस बार उन्होंने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला लिया है।इसकी वजह है किसानों का आंदोलन, उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की घोषणा करते हुए लिखा कि इस साल मैं अपना जन्मदिन मनाने के बजाए, हमारे किसानों और सरकार के बीच चल रही बातचीत में जल्द समाधान के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। हमारे किसान हमारे राष्ट्र की जीवन रेखा हैं. मेरा मानना है कि ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसे शांतिपूर्ण बातचीत से हल नहीं किया जा सकता है। किसानों के समर्थन में इस साल जन्मदिन नहीं मनाएंगे युवराज सिंह

12 Dec 2020 03:48AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

साल 2021 के गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाली परेड खास होने जा रही है। इस बार राजपथ पर अयोध्या में बनने जा रहा भव्य राम मंदिर की झांकी देखने को मिलेगी।उत्तर प्रदेश की ओर से जो झांकी परेड में शामिल होगी, उसमें राम मंदिर का मॉडल होगा। यूपी की ओर से इस बार अयोध्या की सांस्कृतिक धरोहर को ही थीम बनाया गया है. झांकी में अयोध्या में हर साल होने वाले दीपोत्सव को भी दर्शाया जाएगा. साथ ही साथ शबरी के झूठे बेर, निषादराज को राम का गले लगाना, केवट को आशीर्वाद समेत अन्य दृश्यों को झांकी में दिखाया जाएगा. यूपी सरकार अपनी झांकी में अंतरराष्ट्रीय ख्याति के मृदंगाचार्य रामशंकरदास की मूर्ति भी दिखादधएगी।

11 Dec 2020 04:34PM,
by: Imran Khan