अन्य

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज कांग्रेस और एनसीपी इससे कैसे मुकर सकती हैं। विपक्ष के लोग किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे हैं। राज्यों के APMC एक्ट में संशोधन करने और मॉडल APMC एक्ट लागू करने की सिफारिश की थी कि कैसे वन नेशन और वन एक्ट लागू किया जाए। लेकिन इससे राजनीतिक दलों का दोहरा चरित्र उजागर हुआ है। हैरानी की बात है कि आम आदमी पार्टी जो संशोधन का नोटिफिकेशन भी जारी कर चुकी है उसने भारत बंद का समर्थन किया है। इनके बयानों में हमेशा अंतर दिखता है। ये विपक्षी दल भोले- भाले किसानों के कंधे का इस्तेमाल कर बंदूक चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो में भी APMC एक्ट का जिक्र है। लेकिन मोदी सरकार किसानों के व्यापक हित में कदम उठाती है तो कांग्रेस जैसे दल इसके खिलाफ खड़े हो जाते। कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दल को यह शोभा नहीं देता कि वह किसानों का इस्तेमाल करे। कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए APMC एक्ट का समर्थन किया और अब विरोध कर रही है। कोरोना काल में किसानों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन विपक्षी दलों को माफी मांगना चाहिए जिन्होंने इस एक्ट का समर्थन किया था और अब विरोध कर रहे हैं। ऐसे दलों को देश से माफी मांगनी चाहिए।

08 Dec 2020 01:58AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में रविवार देर शाम एक युवक ने बिजली के टावर से कूदकर खुदकुशी कर ली। टावर से छलांग लगाने के दौरान युवक हाइटेंशन तार में फंस गया। इसके बाद से करीब 12 घंटे से उसका शव वहीं लटका हुआ है। बताया जा रहा है युवक मानसिक रूप से बीमार था। बिजली विभाग के कर्मचारी शव को नीचे उतारने के प्रयास में लगे हुए हैं। मामला नैमेड थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, कांकेर जिले के चावड़ा ग्राम निवासी देवानंद उइके (31) अपने रिश्तेदार के घर नैमेड आया हुआ था। बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम करीब 6 बजे वह घर के पास लगे हाइटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया और करीब 60 फीट ऊपर से छलांग लगा दी। इस दौरान वह तार में फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद से ही उसका शव वहां पर लटका हुआ है। बिजली विभाग के कर्मचारी शव को नीचे उतारने की कोशिश में लगे हैं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। तमाम जद्दोजहद के बाद सोमवार को युवक के शव की शिनाख्त हो सकी। वहीं बिजली विभाग को भी सूचना दे दी गई। इसके बाद से ही कर्मचारी शव को नीचे उतारने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि रिश्तेदारों ने पूछताछ में बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। फिलहाल शव उतारने के बाद मामले की आगे जांच होगी।

08 Dec 2020 01:58AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

समाजवादी पार्टी किसानों के मुद्दे पर आक्रामक रुख अपना रही है। अखिलेश यादव की अगुवाई में आज किसान यात्रा निकालने की तैयारी है लेकिन लखनऊ में पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन रफ्तार पकड़ रहा है और अब राजनीतिक दल भी खुलकर इसके समर्थन में आ गए हैं।समाजवादी पार्टी ने किसानों के समर्थन में किसान यात्रा निकालने की बात कही, लेकिन सोमवार सुबह से ही लखनऊ से लेकर कन्नौज तक पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बढ़ा दी है।सपा की किसान यात्रा शुरू होने से पहले ही कुछ नेताओं को हिरासत में लिया गया है। तो लखनऊ में कुछ इलाकों को सील कर दिया गया है। लखनऊ की विक्रमादित्य रोड जहां समाजवादी पार्टी का दफ्तर है, उसे छावनी के तौर में बदल दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान खड़े हैं। बता दें कि अखिलेश यादव को लखनऊ से कन्नौज जाना है, जहां पर वो किसान यात्रा में हिस्सा लेंगे। समाजवादी पार्टी किसानों द्वारा मंगलवार को बुलाए गए भारत बंद के समर्थन का ऐलान भी कर चुकी है।

07 Dec 2020 08:58AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

दिल्ली के लिए राहत की बात यह है कि कोरोना संक्रमण की दर 4 फीसदी से भी नीचे आ गई है। राष्ट्रीय राजधानी में बीते एक दिन में 73 हजार टेस्ट किए गए लेकिन 2706 नए केस मिले। इन नए मामलों के साथ दिल्ली में कोरोना का कुल आंकड़ा 5,92,250 हो गया है। दिल्ली में बीते एक दिन में एक्टिव मरीजों की संख्या 21 अक्टूबर के बाद सबसे कम दर्ज की गई है। होम आइसोलेशन का आंकड़ा 23 अक्टूबर के बाद से सबसे नीचे है।एक्टिव मरीजों की दर लगातार तीसरे दिन 5 फीसदी से नीचे दर्ज की गई। वहीं रिकवरी रेट पहली बार 94 फीसदी के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 24 घंटे में 69 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इनके साथ ही दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 9643 हो चुकी है। वहीं एक दिन में 4622 मरीज ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए हैं। दिल्ली में अब तक कुल 5,57,914 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 73,536 कोरोना टेस्ट किए गए। दिल्ली में अब तक कुल 67,40,712 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

07 Dec 2020 02:57AM,
by: Imran Khan