भारत सरकार की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड अपनी दो सहयोगी कंपनियों भारत कोकिंग कोल लिमिटेड और सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिज़ाइन इंस्टीट्यूट (CMPDI) की लिस्टिंग पर विचार कर रही है. ये संकेत CIL की 48वीं सालाना आम सभा (AGM) में शेयर होल्डर्स को संबोधित करते हुए कंपनी के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने दिए. इसके साथ ही उन्होंने ये इशारा भी किया कि आने वाले दिनों में कंपनी कोयले की कीमतों में इजाफा कर सकती है.
02 Sep 2022 12:45AM,by: Imran Khan
थर्मल पावर सेक्टर की कंपनी एनटीपीसी बॉन्ड जारी कर 12,000 करोड़ रुपये जुटाएगी. कंपनी को इसके लिए शेयरधारकों से मंजूरी मिल गई है. एनटीपीसी को निजी नियोजन के आधार पर नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर जारी करके 12,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी मिली है. कंपनी की जनरल एनुअल मीटिंग (एजीएम) में इस बात की मंजूरी मिली है. एजीएम के नोटिस में बताया गया कि एक या अधिक किश्तों में जुटाई जाने वाली धनराशि का इस्तेमाल पूंजीगत व्यय, वर्किंग कार्यशील पूंजी और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा. कंपनी के निदेशक मंडल ने प्रस्ताव को मंजूरी 29 जुलाई 2022 को दी थी।
02 Sep 2022 12:44AM,by: Imran Khan
दिल्ली में आज से पुरानी शराब नीति फिर से लागू हो जाएगी। नई शराब नीति पर विवाद होने के बाद दिल्ली सरकार ने 31 जुलाई को इसे वापस ले लिया था। आज से लागू हो रही पुरानी शराब नीति अगले छह महीने तक लागू रहेगी। इस दौरान नए सिरे से नई शराब नीति बनाई जाएगी, इस नीति को अगले वित्त वर्ष से लागू किया जाएगा। दिल्ली में फिर लागू हुई पुरानी शराब नीति
02 Sep 2022 12:44AM,by: Imran Khan
तीर्थनगरी काशी में संतान कामना के स्नान पर्व सूर्य षष्ठी पर लोलार्क कुंड में डुबकी लगाने के लिए आस्था का जन सैलाब उमड़ा है। अस्सी के भदैनी स्थित प्रसिद्ध लोलार्क कुंड पर शुक्रवार को आस्था का मेला गुलजार होगा। गुरुवार से ही लोकआस्था का स्नान आरंभ हो गया और सैकड़ों की संख्या में दंपतियों ने लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी लगाकर वंश वृद्धि का आशीर्वाद मांगा। वहीं, पूरे परिसर में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। 28 साल बाद ऐसा मौका आया है जब संतान सप्तमी व लोलार्क षष्ठी का महासंयोग बन रहा है।
02 Sep 2022 12:44AM,by: Imran Khan
सुप्रीम कोर्ट ने राज्य के कानूनों के तहत विनियमित मंदिरों के कथित कुप्रबंधन या वहां से एकत्र धन के दुरुपयोग के सबूत मांगे हैं। शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ता से सिर्फ अनुमान के बजाय ठोस सबूत या सामग्री उपलब्ध कराने को कहा है। पीठ हिंदुओं, जैन, सिखों और बौद्धों को अपने धार्मिक स्थलों का प्रबंधन करने का अधिकार देने की मांग वाली याचिका पर 19 सितंबर को सुनवाई करेगी। मंदिरों से एकत्र धन के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने मांगा सबूत
02 Sep 2022 12:44AM,by: Imran Khan
गुजरात दंगों से जुड़े साजिश मामले में एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज फिर सुनवाई होगी। यह सुनवाई दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। इससे पहले इस मामले में गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल से पूछा- तीस्ता के खिलाफ न तो UAPA और न ही POTA का केस दर्ज है, फिर भी 2 महीने से आपने उन्हें कस्टडी में रखा है?
02 Sep 2022 12:43AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









