भाजपा के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद चौधरी भूपेंद्र सिंह अपनी पहली बैठक का आगाज पश्चिम से करेंगे। बृहस्पतिवार को प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह गाजियाबाद में भाजपा के अभियानों की समीक्षा बैठक करेंगे। आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनाई जाएगी।
01 Sep 2022 01:25AM,by: Imran Khan
इजरायल ने बुधवार को सीरिया की दो जगहों पर एयर स्ट्राइक किया। पहला हमला अलेप्पो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ, जहां हथियार लेकर आए ईरान के विमान को निशाना बनाया गया। दूसरा हमला राजधानी दमिश्क के पास हुआ। दोनों ही जगहों पर इजरायल के तरफ से मिसाइल दागे गए। यह जानकारी सीरिया की एक मिलिट्री सोर्स के जरिए दी।
01 Sep 2022 01:24AM,by: Imran Khan
अरहर, उड़द और मसूर के लिए खरीद सीमा बढ़ाने को मंजूरी मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने मंजूरी दी है। वहीं, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 8 रुपये प्रति किलोग्राम की छूट पर 15 लाख टन चना के निपटान को मंजूरी दे दी है ताकि इसका इस्तेमाल अलग-अलग तरह की कल्याणकारी योजनाओं के लिए किया जा सके।
01 Sep 2022 12:31AM,by: Imran Khan
डिपॉजिटरी सर्विसेज फर्म- नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड यानी NSDL का आईपीओ लॉन्च होने वाला है। आईपीओ साइज लगभग 2,500 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा होने की उम्मीद है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी शेयर बाजार में लिस्टेड होगी। इसी के साथ NSDL, सीडीएसएल (सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड) के बंपर मार्केट डेब्यू के बाद घरेलू शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होने वाली दूसरी डिपॉजिटरी सेवा कंपनी बन जाएगी। आपको बता दें कि सीडीएसएल की लिस्टिंग 2017 में हुई थी।
01 Sep 2022 12:31AM,by: Imran Khan
विदेशी निवेशकों ने अगस्त में भारतीय बाजार में जमकर खरीदारी की है। इस साल अगस्त में फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (FII) का नेट इनफ्लो 51000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रहा है। ग्लोबल इनवेस्टर्स की तरफ से की गई खरीदारी के कारण बीएसई सेंसेक्स 1967 प्वाइंट या 3.41 पर्सेंट के उछाल के साथ 30 अगस्त 2022 को 59,537.07 पर रहा। पिछले महीने 29 जुलाई 2022 को सेंसेक्स 57,570.25 के लेवल पर था। यह बात बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट में कही गई है।
01 Sep 2022 12:30AM,by: Imran Khan
आज से गणेश उत्सव शुरू हो गया है। मान्यता है कि भाद्रपद माह के शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि पर विध्नहर्ता और मंगलमूर्ति भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इसी कारण से सभी चतुर्थी में इसका विशेष स्थान है। आज से घर-घर और बड़े-बड़े पंडालों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित करके उनकी विधिवत पूजा-अर्चना शुरू होगी। गणेशोत्सव 10 दिनों तक चलेगा।
31 Aug 2022 05:51AM,by: Imran Khan
कांग्रेस के संगठन चुनाव प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री से तिवारी ने जानना चाहा कि पार्टी की मतदाता सूचियां सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हुए बगैर निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव कैसे होंगे? मनीष तिवारी ने मिस्त्री से कहा कि मतदाता सूची को कांग्रेस की वेबसाइट पर पारदर्शी तरीके से अवश्य प्रकाशित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव की पहली शर्त है कि वोटरों के नाम पते प्रकाशित किए जाएं। मतदाता सूची के बिना निष्पक्ष चुनाव कैसे होंगे? - मनीष तिवारी
31 Aug 2022 05:48AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









