दक्षिणी पश्चिमी मानसून के प्रभाव से इस वर्ष 13 जुलाई तक मात्र 76.6 मिलीमीटर वर्षा हुई है। यह सामान्य 199.7 मिलीमीटर से लगभग 62 प्रतिशत कम है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को मानसून की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा है फसलों और किसानों की स्थिति को देखते हुए हमें हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने संबंधित सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
15 Jul 2022 01:09AM,by: Imran Khan
मथुरा के गोवर्धन में गुरुवार को तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश के दौरान तेज हवा के कारण कई पेड़ गिर गए। मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर एक पेड़ चलती कार के ऊपर गिर गया। कार में सवार दरोगा समेत तीन लोग घायल हो गए। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी गोवर्धन में भर्ती कराया।
15 Jul 2022 01:09AM,by: Imran Khan
साल 1985 के कनिष्क बम विस्फोट मामले में बरी बिजनेसमैन और पंजाबी मूल के कनाडाई सिख नेता रिपुदमन सिंह मलिक की गुरुवार सुबह कनाडा के सरे इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी हत्या उस समय हुई, जब वह अपनी कार में सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार युवकों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया।
15 Jul 2022 01:09AM,by: Imran Khan
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज़ के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. 29 जुलाई से शुरू हो रही पांच मैच की इस सीरीज़ में विराट कोहली को आराम दिया गया है. विराट को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे थे, अब साफ हो गया है कि वह टी-20 या वनडे सीरीज़ खेलने वेस्टइंडीज़ नहीं जाएंगे. कोहली के अलावा वनडे के नंबर-1 तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी टी20 सीरीज से आराम दिया गया है. बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल वनडे में 19 रन देकर 6 विकेट झटके थे. साथ ही सर्जरी के बाद केएल राहुल की भी टीम में वापसी हुई है. इनके अलावा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को भी सीरीज से आराम दिया गया है. उनकी जगह रवि बिश्नोई को मौका दिया गया है. जबकि रविचंद्रन अश्विन की भी टीम में वापसी हुई है. इनके अलावा स्क्वॉड में स्पिनर अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को भी चुना गया है. हालांकि, केएल राहुल और कुलदीप को फिटनेस टेस्ट पास करना होगा.
14 Jul 2022 09:12AM,by: Imran Khan
भारतीय महिलाएं अपना कारोबार शुरू करने के मामले में पुरुषों से आगे हैं। विश्व आर्थिक मंच की वैश्विक स्त्री-पुरुष असमानता रिपोर्ट-2022 में प्रकाशित लिंक्डइन आंकड़ों के मुताबिक, स्टार्टअप की महिला संस्थापकों का हिस्सा 2016 से 2021 के बीच 2.68 गुना बढ़ा। इसके मुकाबले पुरुष संस्थापकों की हिस्सेदारी सिर्फ 1.79 गुना ही बढ़ सकी।
14 Jul 2022 01:48AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









