अन्य

Generic placeholder image

खराब फॉर्म के बावजूद कोहली का दबदबा पिछले एक दशक से वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले विराट कोहली को आज टीम से बाहर करने की मांग हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर क्रिकेट के कई दिग्गजों को लगता है कि किंग कोहली का दौर खत्म हो चुका है।टीम इंडिया उन्हें बस ढोए जा रही है। जिस खिलाड़ी ने भारतीय फैंस को जीत की खुशी मनाने के कई मौके दिए, आज वही उसके पीछे पड़े हुए हैं, लेकिन क्या वाकई कोहली इतना खराब खेल रहे हैं कि उन्हें टीम से बाहर कर देना चाहिए?.... क्या सच में कोहली का दौर खत्म हो गया है? अगर आंकड़ों की बात करें तो ऐसा नहीं है। कोहली आज भी टीम इंडिया के बेस्ट बल्लेबाज हैं। ऐसा हम क्यों कह रहे हैं आइए आपको बताते हैं... 4 खराब फॉर्म के बावजूद कोहली का दबदबा

14 Jul 2022 01:48AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीना और उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ भिड़ गए। दोनों नेताओं के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच बचाव करने पर मामला शांत हुआ। दरअसल, किरोड़ी लाल कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में एंट्री नहीं देने से नाराज हो गए। किरोड़ी लाल के कार्यकर्ताओं को राजेंद्र राठौड़ ने हाॅल में प्रवेश देने से मना कर दिया। इससे भाजपा सांसद किरोड़ी लाल भड़क गए। किरोड़ी लाल ने आरोप लगाया कि पार्टी का कोई कमिटेड वर्कर कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रहा है। चापलूसों की भीड़ एकत्रित हो रही है। दरअसल, वहीं राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजस्थान में बीजेपी ने उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ को इलेक्शन एजेंट की जिम्मेदारी दी गई है। राजेन्द्र राठौड़ को ही द्रौपदी मुर्मू के दौरे की सारी व्यवस्थाएं देख रहे हैं।

14 Jul 2022 01:18AM,
by: Imran Khan