मार्वल स्टूडियोज की नई फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ ने बॉक्स ऑफिस का मंडे टेस्ट भी सफलतापूर्वक पास कर लिया है। फिल्म ने अपना कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर संभाले रखा है और फिल्म का कलेक्शन इसी रफ्तार से चलता रहा तो फिल्म पहले हफ्ते में ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लेगी। फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) में थॉर की चौथी फिल्म है और एमसीयू के एवेंजर्स का ये इकलौता किरदार है जिसकी चार सोलो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। पिछली तीन फिल्मों से इस चौथी थॉर ने कहीं बेहतर कलेक्शन किया है और इससे संकेत ये भी मिलता है कि थॉर की सोलो फिल्में अभी आगे भी आती रहेंगी।
12 Jul 2022 01:17AM,by: Imran Khan
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्र उर्फ टेनी को हत्या के मामले में बरी किए जाने के खिलाफ राज्य सरकार की ओर से दाखिल की गई अपील पर अंतिम सुनवाई 20 जुलाई को होगी न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा व न्यायमूर्ति सरोज यादव की खंडपीठ ने यह आदेश सरकार की अपील पर दिया है। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सोमवार को टेनी के अधिवक्ता ने समय देने के आग्रह पर अगली सुनवाई 20 जुलाई को नियत कर दी।
12 Jul 2022 01:17AM,by: Imran Khan
दिल्ली पुलिस दिल्ली वालों को लोकल पुलिसिंग के गुर सिखाने की योजना पर काम कर रही है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसकी शुरुआत थाना ग्रेटर कैलाश-1 के आरडब्ल्यूए व बाजारों में तैनात सुरक्षा गार्डों से की गई है। इनको आगंतुकों के साथ बातचीत के लहजे, तलाशी के तरीके से लेकर संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु की पहचान करने के गुर सिखाए जा रहे हैं। पुलिस की पाठशाला में लोकल पुलिसिंग के गुर सीखेंगे प्रहरी
12 Jul 2022 01:17AM,by: Imran Khan
हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में कार्य कर रहे कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का नॉन परफॉर्मिंग असेट (एनपीए) छह फीसदी बढ़ गया है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में बैंक का एनपीए 23.74 फीसदी था। वित्तीय वर्ष 2021-22 में यह 29.17 फीसदी पहुंच गया है। राज्य वित्त विभाग ने बढ़ते एनपीए पर चिंता जताते हुए बैंक को चेतावनी जारी की है। कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखाएं हैं। सोलन जिले में जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक है। शेष छह जिलों में शिमला, सिरमौर, बिलासपुर, किन्नौर, मंडी और चंबा में राज्य सहकारी बैंक की शाखाएं हैं।
12 Jul 2022 01:17AM,by: Imran Khan
कांग्रेस के पूर्व विधायक मस्तराम की आत्महत्या के बाद उनके पैतृक गांव निहरी समेत करसोग में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग सकते में हैं कि आखिर उम्र के इस पड़ाव में आकर उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया। मस्तराम का जीवन कठिन संघर्ष से गुजरा। राजनीति में कूदने से पहले वह सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद पर तैनात थे। 1982 में कांग्रेस से पहला चुनाव लड़ा। इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
12 Jul 2022 01:16AM,by: Imran Khan
बॉलीवुड एक ऐसा जगत है, जिसने बॉलीवुड को कई दिग्गज कलाकारों से रुबरु कराया है। सिनेमा जगत का हर सितारा अपने अलग अंदाज और अपनी खासियत के लिए जाना जाता है। 60 से 90 के दशक के कई सितारे आज इस दुनिया में भले ही नहीं हैं, लेकिन अपनी अदाकारी के दम पर वह आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। इन्हीं में से हैं दिग्गज अभिनेता प्राण। वही प्राण जिनसे फिल्मों में हीरो और हीरोइन बहुत खौफ खाते थे। उस जमाने में खलनायकी का दूसरा नाम प्राण कहा जाता था। उनके किरदारों का खौफ इतना था कि लोगों ने अपने बच्चों का नाम प्राण रखना छोड़ दिया था। फिल्म के आखिरी में सभी कलाकारों के नामों के बाद 'एंड प्राण' लिखा हुआ आता था जो फिल्म में उनकी दमदार मौजूदगी और दर्शकों के क्रेज को बताता था। आज यानी 12 जुलाई को उनकी पुण्यतिथि है। इस मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं। विलेन बनकर दर्शकों के दिलों पर राज करते थे प्राण
12 Jul 2022 01:16AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






