अन्य

Generic placeholder image

किसी भी शादी में वर और वधू की जरूरत होती है, लेकिन गुजरात के वडोदरा में अनोखी शादी होने वाली है। शहर की क्षमा बिंदु खुद से ही ब्याह रचाने जा रही हैं। 11 जून को शादी का आयोजन है और वह उसके लिए पूरे उत्साह से जुटी हैं। मंडप सजाया जा रहा है, फेरों की व्यवस्था की जा रही है और जयमाला का भी आयोजन होगा। लेकिन इस पूरे कार्यक्रम में कोई वर नहीं होगा बल्कि अकेले वधू के तौर पर सजी क्षमा बिंदु होंगी। वह खुद से ही शादी करने वाली हैं, जिसे 'सोलोगैमी' कहा जाता है। गुजरात और भारत का संभवत: यह पहला ऐसा मामला है, जब कोई लड़की खुद से ही अपनी शादी करने वाली है। खुद से ब्याह रचा रहीं क्षमा बिंदु

02 Jun 2022 09:22AM,
by: Imran Khan