भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने मंगलवार को कहा कि 30 मई यानी सोमवार को कंपनी अपने पहले तिमाही नतीजों का ऐलान कर सकती है। कंपनी ने कहा कि इस दौरान एलआईसी के बोर्ड मेंबर डिविडेंड देने पर विचार कर सकते हैं। इस खबर के बाद इस बीमा कंपनी के शेयर में तेजी नजर आ रही है। इंट्रा डे में एलआईसी के शेयर NSE पर 1.11% की तेजी के साथ 825.90 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।
25 May 2022 09:51AM,by: Imran Khan
भारतीय टाइकून मुकेश अंबानी और गौतम अडानी में रईसी की जबरदस्त रेस लगी है। इस वक्त सभी की निगाहें गौतम अडानी पर टिकी हैं। दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति अडानी ने इस साल अपनी संपत्ति में करीब 30 अरब डॉलर का इजाफा किया है, जो किसी भी अन्य अरबपति से ज्यादा है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अडानी के पास कुल संपत्ति 104 अरब डॉलर की है जो कि टेस्ला इंक के फाउंडर एलन मस्क से लगभग आधी है, लेकिन अंबानी की तुलना में 10 अरब डॉलर अधिक है। बता दें कि एलन मस्क की कुल संपत्ति 204 अरब डॉलर है और मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 95.2 अरब डॉलर है।
25 May 2022 09:51AM,by: Imran Khan
* नानगुर भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि नगरनार स्टील प्लांट को बेचने नही देंगे, हमने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार चला लेगी, निजी हाथों में नहीं बिकने देंगे।चाहे केंद्र सरकार चलाए या छत्तीसगढ़ सरकार चलाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा-बिकने नहीं देंगे नगरनार स्टील प्लांट
25 May 2022 09:43AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के सरगुजा, सूरजपुर और कोरबा जिलों में फैले हसदेव अरण्य में कोयला खनन का मुद्दा लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में उठा है। वहां पहुंचे राहुल गांधी से स्टूडेंट ने इसके बारे में सवाल किया। जवाब में राहुल गांधी ने कहा, वे इस मुद्दे पर पार्टी के भीतर बात कर रहे हैं। जल्दी ही इसका नतीजा दिखेगा।
25 May 2022 09:40AM,by: Imran Khan
भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए बूथ कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय किया है। इस कार्यक्रम को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार से शुरू करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, सबसे पहले भाजपा देश की 2300 से ज्यादा लोकसभा और विधानसभा सीटों के 75,000 बूथों को सुदृढ़ करने पर काम करेगी। इस कार्यक्रम को 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए चलाया जाएगा।
25 May 2022 12:44AM,by: Imran Khan
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर सरकार पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा, नेता सदन सच बोलते हैं। ललितपुर में उनके पार्टी कार्यकर्ताओं ने जब पुलिस की शिकायत की तो उन्होंने कहा-आप दलाली छोड़ दें, अफसरों को वह ठीक कर देंगे। पांच साल तक प्रदेश में दलाली चलती रही और नेता सदन को पता नहीं चला।
25 May 2022 12:44AM,by: Imran Khan
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई भी अपराध अक्षम्य है। खासकर महिलाआें से जुड़े अपराधों को लेकर सरकार पूरी तरह संवेदनशील है। नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के आरोपों पर पलटवार करते हुए योगी ने कहा, मौजूदा शासन में अपराधियों के बारे में यह नहीं कहा जाता कि ‘लड़के हैं गलती हो जाती है।’ गौरतलब है, सपा राज में मुलायम सिंह यादव ने महिला अपराधाें के बारे में यह टिप्पणी की थी।
25 May 2022 12:44AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






