अन्य

Generic placeholder image

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मैं शुक्रगुजार हूं कि जब कोविड-19 हुआ तब मोदी हमारे देश के प्रधानमंत्री थे। मैं सोच भी नहीं सकती कि अगर कांग्रेस सत्ता में होती तो क्या होता। इस अवसर पर सीतारमण ने महामारी के दौरान प्रदान की गई सेवाओं के लिए बैंक कर्मचारियों की भी सराहना की। सीतारमन ने कहा कि उस समय कोई टीकाकरण नहीं था। सभी जोखिमों के बावजूद, पीपीई पहनकर और आवश्यक सामान के साथ वे लोगों की सेवा के लिए देश के कोने-कोने में गए। मैं बैंक कर्मचारियों द्वारा प्रदान की गई सेवा को नहीं भूल सकती। जीएसटी को लेकर सीतारमण ने कहा कि केंद्र ने राज्यों को 2020 और 2021 के लिए बकाया का भुगतान किया है। पीएम मोदी का किया धन्यवाद- सीतारमण

09 May 2022 12:55AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश वाला राजनीतिक जाल फेंकना शुरू कर दिया है। इसके लिए बाकायदा भारतीय जनता पार्टी के रणनीतिकारों की एक टीम तैयार हुई है। इस टीम का मकसद चुनावी राज्यों में विपक्षी पार्टियों के नेताओं से न सिर्फ संपर्क करना है, बल्कि नाराज नेताओं को पार्टी में शामिल कराना भी है। शुरुआती चरण में भाजपा ने गुजरात और हिमाचल में अपना संपर्क बढ़ाना शुरू किया है। साथ ही साथ सामंजस्य बिठाने वाली भाजपा की कोर टीम के कुछ सदस्यों को मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी नाराज नेताओं को अपने साथ जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

08 May 2022 11:56AM,
by: Imran Khan