केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को कहा कि सरकार देश में फर्जी मतदान रोकने के लिए सरकार ‘एक देश, एक मतदाता सूची’ की अवधारणा पर विचार कर रही है। ऑनलाइन मतदान प्रणाली पर भी विचार चल रहा है। रिजिजू ने लोकसभा में प्रश्नकाल में सदस्यों के पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए यह बात कही।
26 Mar 2022 01:34AM,by: Babuaa Desk
एक ही फ्लैट को एक साथ कई लोगों को बेचकर 1 हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाले नटवरलाल को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 42 साल के आरोपी की पहचान पीयूष तिवारी उर्फ पुनीत भारद्वाज के तौर पर हुई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने आरोपी को महाराष्ट्र के नासिक से गिरफ्तार किया। आरोपी यूपी के नोएडा का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक पुनीत भारद्वाज पर दिल्ली, यूपी और पंजाब में 30 से ज्यादा धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी पर पचास हजार रुपये का ईनाम भी रखा था।
26 Mar 2022 01:34AM,by: Babuaa Desk
कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश के बाद सीबीआई ने पश्चिम बंगाल में रामपुरहाट, बीरभूम हिंसा मामले की जांच को टेकओवर कर लिया है। मामले में वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम बीरभूम के लिए रवाना हो चुकी हैं। हालांकि उधर, तृणमूल कांग्रेस ने सवाल किया कि क्या केंद्र सरकार के मातहत काम कर रही एजेंसी पर निष्पक्ष जांच को लेकर भरोसा किया जा सकता है।
26 Mar 2022 01:34AM,by: Babuaa Desk
आयुर्वेद डॉक्टर एलोपैथ के समान वेतन के हकदार हैं। यह कहते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड के आयुर्वेद डॉक्टरों को एलोपैथी डॉक्टरों के समान वेतन देने के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार की विशेष अनुमति याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि प्रतिवादी जो आयुर्वेद डॉक्टर हैं, उन्हें नेशनल रूरल हेल्थ मिशन के तहत ऐलोपैथी मेडिकल ऑफिसर्स तथा डेंटल मेडिकल ऑफिसर्स के बराबर माना जाए। कोर्ट के इस आदेश से आयुर्वेद डॉक्टरों को भारी राहत मिली है।
26 Mar 2022 01:34AM,by: Babuaa Desk
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे बलवंत सिंह राजोआना को 30 अप्रैल तक क्षमादान को लेकर फैसला लेने का निर्देश दिया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि यदि तब तक निर्णय नहीं हुआ तो अगली तारीख (2 मई) को केंद्रीय गृह सचिव को व्यक्तिगत रूप से पेश होना पड़ेगा।
26 Mar 2022 01:18AM,by: Imran Khan
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को कहा, विभिन्न मिशनों को पूरा करने के लिए भारतीय नौसेना की ताकत में सतत विकास हो रहा है। उन्होंने एक समारोह में नौसेना के पोत आईएनएस वलसुरा को प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट्स कलर से भी सम्मानित किया। ‘प्रेजिडेंट्स कलर’ किसी सैन्य इकाई को युद्ध और शांति दोनों ही स्थिति में उसकी विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है।
26 Mar 2022 01:18AM,by: Imran Khan
बैंकों के निजीकरण सहित अन्य सरकारी फैसलों के विरोध में विभिन्न कर्मचारी यूनियन की हड़ताल के कारण शनिवार से देशभर में बैंक अगले चार दिन तक बंद रहेंगे। 28-29 मार्च को विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने दो दिन की हड़ताल का आह्वान किया है। वहीं, चौथा शनिवार होने के कारण 26 और रविवार होने की वजह से 27 को भी बैंक बंद रहेंगे। आज से लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक
26 Mar 2022 01:17AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









