'स्किन टू स्किन टच' मामले में विवादित फैसला देने वाली बॉम्बे हाईकोर्ट (नागपुर बेंच) की जज जस्टिस पुष्पा गनेडीवाला ने इस्तीफा दे दिया है। वह हाईकोर्ट की एक अतिरिक्त न्यायाधीश थीं, जिनका विस्तारित कार्यकाल 12 फरवरी को समाप्त होने वाला था, क्योंकि सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने उनके कार्यकाल के विस्तार की सिफारिश नहीं की थी। उन्होंने कार्यकाल समाप्त होने से एक दिन पहले ही इस्तीफा दे दिया है।
11 Feb 2022 06:43AM, by: Tulsi Dewangan
सुप्रीम कोर्ट ने आज कर्नाटक उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि वह देख रहा है कि कर्नाटक में क्या हो रहा है और कर्नाटक उच्च न्यायालय के समक्ष सुनवाई हो रही है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह हर नागरिक के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करेगा और उचित समय पर याचिकाओं पर विचार करेगा।
11 Feb 2022 06:42AM,by: Tulsi Dewangan
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आज केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को जमानत दे दी। आशीष पर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने का आरोप था। आशीष को अक्टूबर 2021 में लखीमपुर खीरी मामले में गिरफ्तार किया गया था,जिसमें कम से कम चार किसान और एक पत्रकार मारे गए थे।
11 Feb 2022 04:17AM,by: Tulsi Dewangan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




