अन्य

Generic placeholder image

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतगणना बुधवार को होगी। मतगणना के बाद नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। नए अध्यक्ष की घोषणा के साथ पार्टी को पूरे 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का अध्यक्ष मिलेगा। चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ था। अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे का पलड़ा भारी है। खड़गे को गांधी परिवार का समर्थन हासिल है। इसके साथ उनके नामांकन के वक्त पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद थे। ऐसे में यह माना जा रहा है कि चुनाव में खड़गे की जीत लगभग तय है। बुधवार को मतगणना के बाद उनकी जीत का औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा। कौन बनेगा कांग्रेस अध्यक्ष? गिनती आज

19 Oct 2022 01:13AM,
by: Imran Khan