उत्तरी अफगानिस्तान में गोलीबारी में इस्लामिक स्टेट-खुरासान के पूर्व प्रमुख असलम फारूकी की मौत हो गई। बता दे की,वह संगठित अपराधियों के खिलाफ एक जांच के दौरान मारा गया था, जबकि अन्य ने दावा किया कि संगठन में आंतरिक विवाद के कारण उसे मारा गया था। अफगानिस्तान: गोलीबारी में स्टेट-खुरासान के पूर्व प्रमुख की मौत
18 Jan 2022 11:38AM,by: Tulsi Dewangan
बिलीसरदा ग्राम पंचायत में सुशांत छतरिया नाम के व्यक्ति ने मंदिर के विकास के लिए 44,000 रूपए का भुगतान करने का वादा करके सरपंच पद की नीलामी जीत ली। एक ग्रामीण के अनुसार,चार अन्य लोग इस पद के लिए चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन छतरिया और पैसे देने को तैयार हो गया। बता दे,ओडिशा के राज्य चुनाव आयोग ने नीलामी के माध्यम से एक सरपंच के नामांकन पर बलांगीर के जिला कलेक्टर से रिपोर्ट की मांग की है। ओडिशा: सरपंच पद की नीलामी,राज्य चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
18 Jan 2022 10:01AM,by: Tulsi Dewangan
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में भाजपा विधायक जय मंगल कनौजिया के खिलाफ कोरोना पॉज़िटिव होने के बावजूद बाहर घूमने के लिए एफआईआर दर्ज हुई है। बता दे की,महाराजगंज नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी आलोक सिंह की शिकायत में विधायक कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी अपने निर्वाचन क्षेत्र में लोगों से मिल रहे थे। यूपी: कोरोना पॉजिटिव बीजेपी विधायक पर एफआईआर दर्ज
18 Jan 2022 09:31AM,by: Tulsi Dewangan
छत्तीसगढ़ में माओवाद प्रभावित बस्तर संभाग के चार जिलों में 200 सुरक्षाकर्मी में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बस्तर रेंज के आईजीपी ने कहा, "चूंकि सभी सुरक्षा कर्मियों को डबल-टीका लगाया गया है, इसलिए शिविरों में कोई गंभीर चिंता नहीं है। सभी संक्रमित कर्मी ठीक हो रहे हैं।"
18 Jan 2022 09:30AM,by: Tulsi Dewangan
देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के मामले घटे हैं। सोमवार को देर रात तक कोरोना के मामलों की संख्या 2 लाख 35 हजार 168 थी। इस दौरान 305 लोगों की मौत हुई। 1 लाख 56 हजार 534 मरीज ठीक भी हुए। देश में फिलहाल एक्टिव केस की कुल संख्या 17 लाख 28 हजार 490 है। इससे पहले रविवार को 2 लाख 58 हजार 89 नए केस दर्ज किए गए थे। 385 लोगों की मौत हुई थी। 1 लाख 51 हजार 740 मरीज ठीक हुए थे।
18 Jan 2022 01:59AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



