तालिबान ने अफ़गानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ हामिद शिनवारी को बर्ख़ास्त कर दिया है. इतना ही नहीं तालिबान ने उनकी जगह कुख्यात हक्कानी नेटवर्क के ही एक सदस्य अनस हक्कानी को बोर्ड का नया प्रमुख मना दिया है. अनस हक्कानी तालिबान सरकार के गृहमंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी के छोटे भाई हैं. वो तालिबान के वरिष्ठ अधिकारी भी हैं. अपने पिछले शासनकाल में तालिबान ने क्रिकेट और अन्य खेलों समेत मनोरंजन के लगभग सभी माध्यमों पर प्रतिबंध लगा दिया था. उस दौरान स्टेडियम का इस्तेमाल का इस्तेमाल लोगों को सार्वजनिक रूप से सज़ा देने के लिए किया जाता था. पिछले शासनकाल में महिलाओं को किसी भी तरह के खेल में हिस्सा लेने पर पाबंदी थी. हालाँकि इस बार महिलाओं के खेल को लेकर तालिबान ने कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किए हैं.
22 Sep 2021 01:26AM,by: Imran Khan
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी की याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. अभिषेक बनर्जी ने कोयला घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा मामले में उन्हें भेजे गए समन को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है.
21 Sep 2021 10:30AM,by: Imran Khan
कोरोना संक्रमण मामलों में कमी आने के बाद अमेरिका अब अपने यहाँ यात्रा पर लगी पाबंदियों में ढील दे रहा है. वाइट हाउस ने बताया है कि नवंबर से ब्रिटेन, यूरोपीय संघ और अन्य देशों के लोग अमेरिका जा सकेंगे बर्शते वो वैक्सीन की दोनों डोज़ ले चुके हों. वाइट हाउस के कोविड-19 संयोजक जेफ़ ज़िनेट्स ने इस बारे में जानकारी दी.
21 Sep 2021 01:03AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




