आज ओरछा के बटुमपारा और पहाड़ी मंदिर के पास नक्सलियों ने नारायणपुर-ओरछा मुख्य मार्ग की खुदाई करते हुए सड़क किनारे की पेड़ काटकर सड़क में लकड़ी और पोल डालकर बैनर लगाते हुए मार्ग अवरूद्ध कर दिया था। जिसके कारण ग्रामीण, मरीज और वाहन आदि आना जाना नहीं कर पा रहे थे। घटना की गंभीरता और क्षेत्र की नक्सल संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए एसपी सदानंद कुमार स्वयं घटना स्थल पहुँचें। अपने टीम के साथ घटनास्थल के सभी पेड़, लकड़ी और बैनर को हटाया और खुदाई की गई सड़क को पाटकर नारायणपुर ओरछा मुख्य मार्ग को पुनः चालू कराते हुए यातायात व्यवस्था को बहाल कराया।
10 Apr 2022 11:53AM,by: Naveen kumar sahu
नारायणपुर जिले में रावघाट परियोजना के विरोध में हजारों ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया है। ग्रामीणों की भीड़ उग्र हो गई है। पुलिस के लगाए बैरिकेड्स को तोड़कर ग्रामीण कलेक्ट्रेट कार्यालय के अंदर घुस आए, जहां पर जमकर नारेबाजी भी की जा रही है। गुरुवार की दोपहर से ग्रामीणों का आंदोलन जारी है। फिलहाल पुलिस ग्रामीणों को रोकने में नाकाम साबित हुई है। बताया जा रहा है कि भीड़ जब बैरिकेड्स तोड़ रही थी तो पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज भी किया। जिससे ग्रामीण और आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों की मांग है कि रावघाट परियोजना को बंद कर दिया जाए।
01 Apr 2022 02:37PM,by: Imran Khan
नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया हैं। नारायणपुर एडिशनल एसपी नीरज चंद्राकर ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने babuaa.com को बताया कि ब्लास्ट कुरुस्नार थाना क्षेत्र के झारवाही में हुआ। ब्लास्ट में DRG के 2 जवान घायल हो गए हैं । जिनमें से एक जवान को रायपुर रेफर किया गया हैं। नारायणपुर: आधिकारिक तौर पर आईडी ब्लास्ट की पुष्टि
29 Mar 2022 08:29AM,by: Naveen kumar sahu
बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में ग्रामीणों ने नक्सलियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छोटे डोंगर थाना क्षेत्र के मढ़ोनार गांव के सभी ग्रामीण नक्सलियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाने थाना पहुंचे हैं। नारायणपुर जिले का यह पहला मामला है, जहां नक्सलियों के खिलाफ ग्रामीण खुल कर बोल रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में सड़क व पुल निर्माण का काम चल रहा था। उस दौरान बड़ी संख्या में नक्सली पहुंचे, जिन्होंने काम बंद करवा दिया। हमारी पिटाई की और एक मुंशी की हत्या कर दी। पहली बार ग्रामीणों ने नक्सलियों के खिलाफ खोला मोर्चा
25 Sep 2021 01:03PM,by: Imran Khan
कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने आज यहा कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी स्कुल सिंगोडी़तराई की मासिक पत्र के जून 2021 अंक का विमोचन किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने प्रार्चाय सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी और विद्यालय का यह एक अच्छा प्रयास है। उन्होने कहा कि विद्यालय की पत्रिका विद्यालय के कार्याे का लेखा-जोखा एवं उसका दर्पण होता है। इसमें बच्चो की रचनात्मकता को विशेष स्थान मिलना चाहिए। उन्होने कहा कि वर्तमान की मांग और समय की जरूरत को देखते हुए सभी शिक्षक बच्चों को अच्छी शिक्षा दें ताकि जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकें।
09 Jun 2021 12:39PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






