टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत ने टॉसजीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारतीय टीम पिछले साल हुए टी-20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला लेने मैदान पर उतरेगी. मेलबर्न में आसमान पूरी तरह से साफ है, ऐसे में पूरा मैच होने की उम्मीद है. बता दें कि पिछले टी-20 वर्ल्डकप में भारत को पाकिस्तान ने 10 विकेट से हरा दिया था. दोनों देशों के हजारों क्रिकेटप्रेमी इस मैच को देखने यहां जुटे हैं. स्टेडियम के सारे टिकट बिक चुके हैं. रोहित शर्मा और बाबर आजम की टीमों के लिये यह एक आम मैच है लेकिन दोनों देशों के लाखों क्रिकेटप्रेमियों के लिये ‘ बस यही' मैच है. बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 6 मुकाबले हुए हैं जिसमें भारत को 5 में जीत मिली है और एक मात्र मैच में पाकिस्तान जीत हासिल करने में सफल रहा है. यहां भारतीय टीम जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी. इस मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में ऋषभ पंत और मोहम्मद शमी को मौका मिलता है या नहीं, यह देखना काफी दिलचस्प होने वाला है. . बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और पाकिस्तान का सामना दो बार एशिया कप में हुआ था जिसमें भारत को एक और पाकिस्तान को एक मैच में जीत मिली थी पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
23 Oct 2022 07:43AM,by: Imran Khan
अम्लेश्वर में हुए सराफा व्यापारी की लूट मामल में पुलिस के हांथ एक बड़ी सफलता लगी हैं। पुलिस ने हत्या और लूट मामले में आरोपियों को वराणसी से गिरफ्तार कर लिया हैं। जिसके बाद उन्हे आज छ्त्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लेकर पहुंचा जाएगा। छत्तीसगढ़ पुलिस को आरोपियों की रिमांड मिल चुकी हैं। पूरे लूट और हत्या मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को दुर्ज जिले में वापस लाकर उनसे पूरे मामले की जांच पड़ताल की जाएगी। मुख्य आरोपी अनुपम के खिलाप छत्तीसगढ़ में अन्य कई मामले दर्ज हैं।
23 Oct 2022 07:22AM,by: Imran Khan
’ रायपुर: छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है और लक्ष्मी का रूप मानकर दीवाली में धान की बालियों की पूजा करने का भी विधान है। दीवाली पर घर के मुख्य द्वार को सजाने के लिए अनेक सजावटी सामान के बीच छत्तीसगढ़ में धान की बाली से बनी झालर भी इस समय बाजार में बिक रही है।और इसे खूब पसंद भी किया जा रहा है, इस बार कई तरह की डिजाइनर धान की बालियां भी बाजारों में उपलब्ध हैं। स्थानिय कारिगरों द्वारा तैयार की गई इस झालर को आप रायपुर में और अन्य जिलों में भी खरीद पाएंगे। लोगों में चढ़ा देसी झालर का क्रेज, बोले- ‘ये दीवाली देसी वाली
23 Oct 2022 07:22AM,by: Imran Khan
भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने छ्त्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा है। उन्होंने कहा कि, दिवाली का पर्व आ गया है और राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को अब तक वेतन नहीं मिला है। जिसकी वजह से कर्मचारियों में नाराजगी है, वे मायूस हैं। उन्होंने कहा कि, प्रदेश सरकार को अपने अफसरों की चिंता नहीं है। आखिर बिना वेतन के अपनी दिवाली कैसे मनाएं?।
23 Oct 2022 07:20AM,by: Imran Khan
2020 के केरल सोने की तस्करी मामले की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश ने सत्तारूढ़ माकपा के तीन प्रमुख नेताओं पर उससे यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया। नेताओं में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीरामकृष्णन और पूर्व मंत्री थॉमस इसाक और कडकमपल्ली सुरेंद्रन शामिल हैं। स्वप्ना ने कहा, "सुरेंद्रन बहुत गंदे, दयनीय, निराश और जोड़-तोड़ करने वाले सज्जन हैं।"
23 Oct 2022 04:55AM,by: Babuaa Desk
पीएम नरेंद्र मोदी ने 75,000 से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपकर रोजगार मेला शुरू किया, कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, "कोई इवेंट बाजी नहीं, रोजगार प्रदान करें।" इसके अलावा, उन्होंने कहा, "कम से कम, 'जुमला राजा' को राहुल गांधी ने यह स्वीकार करने के लिए मजबूर किया है कि बेरोजगारी देश और युवाओं की सबसे बड़ी समस्या है।" 'इवेंटबाजी' नहीं, रोजगार मुहैया कराएं :सुरजेवाला
23 Oct 2022 04:55AM,by: Babuaa Desk
फेरारी के कार्लोस सैन्ज़ ने कहा कि 2023 F1 सीज़न के लिए पिरेली के नए टायर टीम के लिए "एक बहुत बड़ा कारक" हो सकते हैं। "हमें यह देखने की ज़रूरत है कि टायर कार के संतुलन के लिए क्या करता है ... यह देखना बहुत दिलचस्प होगा कि पिरेली क्या लेकर आया है," सैंज ने कहा। 2022 सीज़न में फेरारी को कथित तौर पर उच्च टायर गिरावट का सामना करना पड़ा है।
23 Oct 2022 04:55AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





