पीटर 'मुडगे' ज़टको, जिन्होंने ट्विटर के खिलाफ अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग के साथ एक व्हिसलब्लोअर प्रकटीकरण दायर किया, नवंबर 2020 से जनवरी 2022 तक ट्विटर के सुरक्षा प्रमुख थे। वह एक प्रसिद्ध हैकर और यूएस के शीर्ष साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों में से एक हैं। Twitter से पहले, Zatko ने इलेक्ट्रॉनिक भुगतान कंपनी स्ट्राइप में सुरक्षा की निगरानी की। उन्होंने Google में विशेष परियोजनाओं पर भी काम किया। ट्विटर व्हिसलब्लोअर पीटर 'मुज' ज़टको कौन हैं
24 Aug 2022 03:52AM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ में अभी आयुष्मान योजना या अन्य किसी भी सरकारी स्कीम में अभी बोन मैरो ट्रांसप्लांट और लिवर ट्रांसप्लांट जैसे इलाज के लिए कोई पैकेज नहीं है। ऐसी जरूरतों से जूझ रहे मरीजों के पास केवल यही विकल्प है कि डाक्टर के एस्टीमेट पर मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना में रकम मंजूर हो जाए।
24 Aug 2022 02:46AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरी और लूटपाट का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला गंज थाना क्षेत्र का है, जहां आधी रात हथियारबंद नाकाबपोश लुटेरे एक घर में घुस गए.लुटेरे इस बात से अंजान थे कि घर में एक वफादार कुत्ता भी है. जैसे ही लुटेरे घर में घुसे वैसे ही पालतू कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया. इसके बाद कुत्ते का मालिक और उसके बीवी बच्चे निकले. इस दौरान लुटेरों से झूमाझटकी हुई और बदमाश भाग गए. झूमाझटकी में मालिक समेत उसके बीवी बच्चों को थोड़ी बहुत चोंटे आई. फिलहाल पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. रायपुर में लुटेरों से भिड़ा डॉगी, परिवार की बचाई जान
24 Aug 2022 12:13AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाजपा युवा मोर्चा का बड़ा आंदोलन है. इस प्रदर्शन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बीजेपी ने सभी मोर्चों तक संदेश भिजवा दिया है. ऐसा अनुमान है कि बुधवार को राजधानी रायपुर में एक लाख से ज्यादा युवा मोर्चा और बीजेपी के सदस्य इकट्ठा होंगे. भाजपा युवा मोर्चा शहर के अलग-अलग स्थानों से रैली निकालकर सीएम हाउस घेरने के लिए निकलेगी. प्रशासन ने भी युवाओं को रोकने के लिए चौक चौराहों पर कड़े इंतजाम कर रखे हैं. कचहरी चौक , कोतवाली चौक , शास्त्री बाजार जैसे स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर उसे बंद कर दिया गया है. रायपुर में भाजयुमो का प्रदर्शन, आम जनता की बढ़ी टेंशन
24 Aug 2022 12:12AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर अब चाकूबाज बनता जा रहा है. हालात यह है कि अब स्कूली बच्चे चाकू से वार करने लगे हैं. ताजा मामला माना थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वामी आत्मानंद स्कूल के बाहर का है. जहां 10वीं की पढ़ाई कर रहे स्कूली छात्र ने अपने ही साथी पर चाकू से हमला कर दिया. चाकूबाजी की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है. लेकिन चाकूबाजी की इस घटना को लेकर स्कूल प्रबंधन गंभीर नहीं होने का आरोप लग रहा है. घटना के 24 घंटे बाद भी स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी है. रायपुर में स्कूली छात्र ने साथी को मारा चाकू
24 Aug 2022 12:12AM,by: Imran Khan
30 अगस्त को महिलाओं का खास पर्व तीजा मनाया जाएगा. अधिकांश महिलाएं अपने मायके में तीजा का पर्व मनाने के लिए आती हैं. तीजा पर्व को लेकर राजधानी में रौनक बढ़ गई है. तीजा पर्व में महिलाएं कपड़ा और सोने चांदी के आभूषण की खरीदी करते हैं. बाजार पूरी तरह से सज गया है. कपड़ा और सराफा के दुकानदारों को भी इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है. बीते 2 सालों तक कोरोना की वजह से सराफा और कपड़े का कारोबार काफी प्रभावित हुआ था. लेकिन इस बार कोरोना का असर देखने को नहीं मिल रहा है. लोग निर्भीक होकर बाजार में खरीदारी करते नजर आ रहे हैं. तीज त्यौहार में चमका सराफा बाजार गुलजार
23 Aug 2022 12:22PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






