छत्तीसगढ़ सरकार शनिवार को पहली बार भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को नकद के रूप में मदद देने जा रही है। यह रकम राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत दी जानी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस योजना की पहली किस्त आज जारी करेंगे। इसके तहत प्रदेश के 3 लाख 55 हजार 402 लोगों के बैंक खातों में 71 करोड़ 8 लाख 4 हजार की राशि भेजी जानी है।
21 May 2022 09:43AM,by: Imran Khan
राहुल गांधी की उनकी टिप्पणी के लिए आलोचना किए जाने के बाद कि क्षेत्रीय दलों में भाजपा को लेने के लिए 'विचारधाराओं की कमी' है, कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी टिप्पणियों को गलत समझा गया। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में राहुल ने कहा, "मैं कांग्रेस को बिग डैडी के रूप में नहीं देखता।" उन्होंने कहा, "कांग्रेस किसी भी तरह से अन्य विपक्षी दलों से श्रेष्ठ नहीं है। हम सभी एक ही लड़ाई लड़ रहे हैं।"
21 May 2022 09:42AM,by: Babuaa Desk
मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रायपुर (मेकाहारा) में शुक्रवार की रात अचानक एक हादसा हो गया। एक्स-रे वार्ड में आग लग गई। आस-पास मौजूद मरीज और उनके परिजन घबरा गए। काफी देर तक अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा। आग लगने की खबर पाते ही कर्मचारी भागकर एक्स-रे वार्ड की तरफ आए। कर्मचारियों ने अस्पताल में मौजूद फायर इक्यूपमेंट की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। कुछ ही देर में आग बुझा ली गई।
21 May 2022 09:21AM,by: Imran Khan
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता और तीन बार के पंजाब विधायक तोता सिंह का लंबी बीमारी के बाद मोहाली के एक निजी अस्पताल में 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट किया, "वह मेरे लिए पिता तुल्य थे...उनकी अमूल्य सलाह... हमेशा याद रहेगी।" तोता सिंह ने पंजाब में कृषि और शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया था।
21 May 2022 09:21AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के शहादत दिवस पर रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित लोगों तथा कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जुड़े मंत्रियों, विधायकों, संसदीय सचिवों और अधिकारियों को आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ दिलाई।
21 May 2022 06:58AM,by: Imran Khan
रायपुर, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों एवं समूह से जुड़ी महिलाओं को बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम से राज्य के 26 लाख 68 हजार से अधिक किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों और गौठानों से जुड़ी समूह की महिलाओं को 1804 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि का सीधे उनके बैंक खातों में अंतरण किया। यह कार्यक्रम राजधानी रायपुर से लेकर सभी जिला मुख्यालयों में एक साथ आयोजित हुआ।
21 May 2022 06:50AM,by: Imran Khan
यात्रा तन की होती है और मन की भी होती है, मस्तिष्क की भी होती है। यात्रा भौतिक होती है और आध्यात्मिक भी होती है। यात्रा सुविधाजनक भी होती है असुविधाजनक भी होती है। जाने के समय सुख की यात्रा होती है तो आने के समय दुख की भी यात्रा होती है लेकिन सबसे बड़ा सुकून होता है अपने घर वापस आने का। ऐसी ही सम्वेत यात्रा हमने भी की। हमारे परिवार के लिए सबसे अच्छी बात ये है कि कोई भी कार्यक्रम में परिवर्तन का विरोध नही करता, जो जैसा कह दे, मान लेते है, इस कारण आकस्मिक परिवर्तन से क्षणिक नाराजगी होती भी है तो वह खत्म भी हो जाती है। बहरहाल दो महीने से उधेड़बुन के बाद ये तो तय हो गया कि हिमालय के विशाल उचाईयों पर स्थित चार धाम बद्रीनाथ, केदारनाथ,गंगोत्री,यमनोत्री की आध्यात्मिक- धार्मिक यात्रा पर जाना है। उम्र के हिसाब से सभी 50 पार थे इस कारण निरंतरता के बजाय टुकड़े टुकड़े यात्रा को प्राथमिकता दी गयी। एक उम्र के बाद थकान जीवन का हिस्सा बनती है। मेरा अपना मानना है कि 40 से 45 आयु के बीच इन स्थानों की यात्रा ज्यादा उत्साहजनक होगी क्योंकि उम्र के साथ ऊर्जा की कमी स्वाभाविक प्रक्रिया है। हमारी यात्रा की शुरुआत रायपुर से दिल्ली के बाद दिल्ली से पूर्व से बुक कराए गए टेम्पोट्रेक्स से होने वाली थी ।दिल्ली में एडवांस राशि लेने के बाद आमतौर पर सुविधा देने से मुकरने का रिवाज है इस कारण दिल्ली से बचा जाए या फिर किसी सस्ते होटल पर रुक कर लंबी यात्रा के लिए वाहन को देखभाल करने के बाद फाइनल करे। पहाड़ी क्षेत्र में रात के 7 बजे के बाद यात्रा न करने की सलाह शासकीय तौर पर है , पहाड़ी रास्तो पर औसतन 20 -22 किलोमीटर / घंटे वाहन चल पाते है। इस कारण जहाँ की भी यात्रा करे।सुबह जल्दी निकल जाए। बद्रीनाथ,केदारनाथ, गंगोत्री, मदुरै और रामेश्वरम यात्रा
21 May 2022 05:36AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







