छत्तीसगढ़ में धरना-प्रदर्शन को लेकर जारी सरकारी आदेश के खिलाफ BJP का सोमवार को प्रदेश भर में जेल भरो आंदोलन जारी है। रायपुर में करीब दो घंटे से चल रहे प्रदर्शन के बाद पुलिस ने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित करीब 2000 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। बृजमोहन काले गुब्बारे लेकर सेंट्रल जेल परिसर में बैठे हुए हैं। वहीं जांजगीर में कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे भाजपाइयों ने बैरिकेड तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। रायगढ़ में भी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। बिलासपुर और दुर्ग में भी प्रदर्शन जारी है।
17 May 2022 12:50AM,by: Imran Khan
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर अर्थव्यवस्था को नष्ट करने का आरोप लगाया और कहा कि बीजेपी दो हिंदुस्तान बनाना चाहती है, एक अमीरों के लिए और दूसरा दलितों और किसानों के लिए। उन्होंने कहा, "भाजपा सरकार ने हमारी अर्थव्यवस्था पर हमला किया है। पीएम ने नोटबंदी की, गलत तरीके से जीएसटी लागू किया, जिससे अर्थव्यवस्था तबाह हो गई।"
17 May 2022 12:50AM,by: Babuaa Desk
नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर में कानून व्यवस्था की स्थिति का मुद्दा उठाने के लिए एलजी मनोज सिन्हा से मुलाकात की। अब्दुल्ला ने कहा, "बैठक के दौरान मैंने उनसे कहा कि फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने देश में नफरत को जन्म दिया है।" अब्दुल्ला ने कहा, "ऐसी चीजों (फिल्मों) पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।" 'द कश्मीर फाइल्स' ने देश में नफरत को जन्म दी : फारूक अब्दुल्ला
17 May 2022 12:50AM,by: Babuaa Desk
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने भूपेश सरकार के काला कानून (भूपेश एक्ट) के विरोध में प्रदेश भर में प्रदर्शन किया और अपनी गिरफ्तारी दी है। भूपेश बघेल के द्वारा किसी भी प्रकार के धरना प्रदर्शन के पूर्व सरकार अनुमति सहित 19 काले बिंदुओं को अनिवार्य किया है जो गरीबों पर आर्थिक बोझ डाल रहे है जिसका भारतीय जनता पार्टी इसका पूरजोर से विरोध कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय जेल परिसर में भूपेश सरकार की सद्बुध्दि हेतु किया हनुमान चालीसा का पाठ। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के सत्तर हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश भर में अपनी गिरफ्तारी दी।
17 May 2022 12:50AM,by: Imran Khan
बिहार में राज्यसभा उपचुनाव के लिए जनता दल (यूनाइटेड) ने अनिल हेगड़े को अपना उम्मीदवार बनाया है। दिसंबर 2021 में जद (यू) के मौजूदा सांसद महेंद्र प्रसाद के निधन के कारण उपचुनाव आवश्यक थे। मूल रूप से कर्नाटक के मंगलुरु के रहने वाले हेगड़े पटना में रहते हैं और दशकों से पार्टी के संगठन को मजबूत करने पर काम कर रहे हैं, एक जद (यू) ) नेता ने कहा।
16 May 2022 03:22PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





