छत्तीसगढ़ में नन्हे-मुन्ने बच्चों को स्कूली पढ़ाई के लिए तैयार करने के लिए उन्हें बालवाड़ियों में खेल-खेल में शिक्षा दी जाएगी। प्रदेश में प्रथम चरण में 6 हजार 536 शासकीय प्राथमिक शाला में बालवाड़ी शुरू करने की योजना है। इन बालवाड़ियों में 3 से 6 वर्ष के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। इन बालवाड़ियों का संचालन नवीन शिक्षा सत्र से शुरू हो जाएगा। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ‘‘मोर बालवाड़ी अवधारणा’’ पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद में आयोजित 2 दिवसीय कार्यशाला का 19 अप्रैल को शुभारंभ किया हैl
20 Apr 2022 01:05AM,by: Imran Khan
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की तर्ज पर बस्तर, सरगुजा और रायपुर में लोककला एवं संस्कृति महाविद्यालय प्रारंभ करने का प्रस्ताव तैयार करने संस्कृति विभाग को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन महाविद्यालयों के प्रारंभ होने से बस्तर और सरगुजा अंचल की लोककला और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक का एक सेंटर छत्तीसगढ़ में शुरू करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजने के निर्देश भी दिए।
19 Apr 2022 01:52PM,by: Naveen kumar sahu
राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव के अवसर पर रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आज से तीन दिवसीय हस्त कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यहां विभिन्न विभागों और जनजातीय समूहों के 29 स्टॉल लगाए गए हैं। यहां जनजातियों के खान-पान ,आभूषणों सहित उनके रहन-सहन के तरीकों को जानने लोग आकर्षित हो रहे हैं। यहां लोगों में जनजातियों की संस्कृति के प्रति उत्सुकता के साथ बस्तर की खास चापड़ा चटनी, महुआ लड्डू और पेज का स्वाद लेने की भी बहुत ललक दिखाई दे रही है। इसके साथ ही नई पीढ़ी भी सदियों पुरानी परम्परा और संस्कृति को जानने और उससे जुड़ने के लिए उत्साहित दिख रही है।
19 Apr 2022 01:17PM,by: Naveen kumar sahu
बस्तर संभाग के 7 जिलों में 2800 से अधिक स्थानीय युवक-युवतियों की बस्तर फाइटर्स में भर्ती की जानी है. इस भर्ती को लेकर नक्सली काफी नाराज हैं और लगातार इसका विरोध कर रहे हैं. ओरछा ब्लॉक मुख्यालय के नजदीक नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए रायनार के मुख्य सड़क को जगह-जगह काट दिया. वहीं कई स्थानों पर बैनर पोस्टर लगा रखा है. नक्सली बस्तर फाइटर्स भर्ती के विरोध मे
19 Apr 2022 11:54AM,by: Imran Khan
रायपुर. एक पति के लिए उसकी तीसरी पत्नी मौत बनकर आई. क्योंकि पत्नी को शक था कि उसका पति कही चौथी शादी न कर ले. घटना छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की है.यहां उरला इलाके में एक पत्नी ने अपने पति मेश धुर्वे की हत्या सील बट्टा पटकर की. पुलिस की पूछताछ में आरोपी पत्नी ने बताया कि उसका पति अक्सर घंटों फोन में महिलाओं से बातें करता रहता था. आरोपी पत्नी इंगेलेश्वरी मृतक की तीसरी पत्नी थी.उसे शक था कि वे उसे छोड़कर चौथी महिला से शादी न कर ले. पत्नी को शक था कि उसका पति कही चौथी शादी न कर ले इसलिए मार दिया
19 Apr 2022 11:49AM,by: Imran Khan
झीरम घाटी हमले की जांच के लिए बने नए आयोग की पहली सुनवाई बिलासपुर में अब से कुछ देर बाद शुरू होने वाली है। आयोग के अध्यक्ष व हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस सुनील अग्निहोत्री व जस्टिस जी मिन्हाजुद्दीन सर्किट हाउस में सुनवाई करेंगे। करीब पांच माह पहले राज्य सरकार ने इस नए आयोग का गठन किया था।
19 Apr 2022 09:30AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









